फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 साल से 'बिग बॉस' के होस्ट सलमान खान ही क्यों, वजह मजबूरी या ये 4 कारण तो नहीं

Sun, 16 Sep 2018 04:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
4 reasons why Salman Khan charm works on Bigg Boss
salman khan new pic

सलमान खान बिग बॉस का 9वां सीजन होस्ट करने जा रहे हैं। भारतीय टेलीविजन पर 'बिग बॉस' की शुरुआत साल 2006 से हुई थी। शुरुआत के अगर तीन सीजन को छोड़ दिया जाए तो सलमान खान का 'बिग बॉस' पर दबदबा लगातार बढ़ता चला गया और इसी के साथ उनका साथ फैंस के साथ रिश्ता और मजबूत होता चला गया। यहां तक कि अब 'बिग बॉस' का नाम सुनते ही सबसे पहले चेहरा आंखों के सामने जिस शख्स का आता है वह दबंग खान ही हैं। यानी कि अब सलमान खान को एक तरह से 'बिग बॉस' का चेहरा कहे तो बिल्कुल गलत नहीं होगा। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर सलमान को लोग 'बिग बॉस' के होस्ट के तौर पर इतना पसंद क्यों करते हैं।

4 reasons why Salman Khan charm works on Bigg Boss
salman khan
बिंदास अंदाज
सलमान खान से पहले 'बिग बॉस' कई सेलिब्रिटी होस्ट कर चुके हैं। इनके नाम अरशद वारसी, अमिताभ बच्चन और शिल्पा शेट्टी हैं। हालांकि फराह खान ने कुछ एपिसोड होस्ट किए है और एक सीजन सलमान ने संजय दत्त के साथ भी होस्ट किया है। लेकिन इन सब पर सलमान खान ही भारी पड़े जिसकी वजह सलमान का बिंदास अंदाज है। सलमान बेहिचक अपनी बात को रखते है। इसके साथ ही अपनी बात को रखने का अंदाज भी काफी सादा होता है जिससे लोग आसानी से अपने आप को उनसे कनेक्ट कर पाते हैं।
4 reasons why Salman Khan charm works on Bigg Boss
सलमान खान

हर सीजन में पहले से ज्यादा बढ़ाते हैं इंटरेक्शन
सलमान खान की खासियत उनका हर सीजन से ज्यादा आने वाले सीजन में आम जनता से इंटरेक्ट करना है। सलमान 'बिग बॉस' के हर सीजन में पहले से ज्यादा लोगों से जुड़ने की कोशिश करते हैं साथ ही शो के बीच में उनकी छोटी-छोटी मस्ती भी लोगों को खूब भाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
4 reasons why Salman Khan charm works on Bigg Boss
salman khan bigg boss

9 साल में बन गए बिग बॉस का चेहरा
सलमान खान 'बिग बॉस' को लगातार नौंवी बार होस्ट करने जा रहे हैं। 'बिग बॉस' में सलमान खान का कद हर साल नई ऊंचाइयों को छुआ। फैंस 'बिग बॉस' की आवाज को तो पसंद करते ही हैं लेकिन सलमान की बढ़ती फैन फॉलोइंग की वजह से सलमान बीते इन साल में 'बिग बॉस' का एक तरह से चेहरा भी बन गए हैं।

 

विज्ञापन
4 reasons why Salman Khan charm works on Bigg Boss
salman khan

कंटेस्टेंट को दिखाते हैं सही राह
बिग बॉस का हर सीजन कंटेस्टेंट को सही सलाह देने के लिए भी चर्चा में रहा। सलमान 'वीकेंड का वार' में कभी कंटेस्टेंट की गलतियों पर गुस्साते हुए दिखाई दिए तो कभी उनके गलत काम करने पर सही सलाह देते हुए दिखाई दिए। ऐसे में इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि शो के दौरान सलमान सभी घरवालों के मार्गदर्शन का काम भी करते हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed