दो साल बाद अभिनेता सूर्या पीरियड फंतासी ड्रामा 'कंगुवा' के साथ मुख्य भूमिका में वापसी कर चुके हैं। फिल्म ने आज यानी 14 नवंबर (गुरुवार) को 2डी और 3डी दोनों संस्करणों में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म निर्माता सिरुथाई शिवा द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म अपना नाटकीय प्रदर्शन पूरा करने के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी आइए जान लेते हैं-
2 of 5
कंगुवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
'कंगुवा' की शानदार स्टारकास्ट
'कंगुवा' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और आखिरकार गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में दिशा पाटनी और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। पीरियड फंतासी ड्रामा में सूर्या डबल रोल में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कितना है इसका अंदाज इसकी टिकट बुकिंग और एक्स्ट्रा शोज से ही लगाया जा सकता है।
11 हजार से अधिक स्क्रीन पर हुई 'कंगुवा' की दस्तक
'कंगुवा' दुनिया भर में 11 हजार से अधिक स्क्रीनों पर तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पेनिश सहित आठ भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म के पोस्ट थिएट्रिकल राइट्स प्राइम वीडियो को मिल गए हैं। स्ट्रीमिंग दिग्गज द्वारा फिल्म की आधिकारिक ओटीटी रिलीज की तारीख की घोषणा की जानी बाकी है। राइट्स 100 रुपये की भारी भरकम कीमत पर बेचे गए हैं। इससे साफ होता है कि 'कंगुवा' सिनेमाघरों में अपना प्रदर्शन पूरा करने के बाद प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
4 of 5
कंगुवा पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म का बजट
'कंगुवा' इस साल की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म साबित हुई है। 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई अन्य बड़ी फिल्मों से बड़ी होने का दावा कर रही है। फिल्म की शूटिंग भारत के विभिन्न महाद्वीपों के सात अलग-अलग देशों में की गई है।
5 of 5
'कंगुवा'
- फोटो : एक्स @StudioGreen2
'कंगुवा' में साथ आए बॉलीवुड-साउथ सितारे
निर्देशक सिरुथाई शिवा की 'कंगुवा' एक महत्वाकांक्षी फैंटसी एक्शन है फिल्म है, जो 14 नवंबर पर बाल दिवस के मौके पर रिलीज हुई है। फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार सहायक भूमिकाओं में हैं।
Kanguva X Review: सूर्या से निराश हुए फैंस, किसी को औसत लगी फिल्म तो किसी ने 'कंगुवा' की कहानी को बताया कमजोर