फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fauzi Prabhas Movie Postponed Producer Ravi Shankar Confirms Know Reason

फौजी: प्रभास की फिल्म क्यों हुई पोस्टपोन, क्या 2027 में होगी रिलीज? मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

Tue, 22 Sep 2026 11:27 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 22 Sep 2026 11:27 AM IST
सार

Prabhas Movie Fauzi Postponed: प्रभास स्टारर फिल्म 'फौजी' को लेकर मेकर्स ने नया अपडेट दिया है। अब दर्शकों को उनकी यह मूवी देखने के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा, क्योंकि यह पोस्टपोन हो गई है।

विज्ञापन
Fauzi Prabhas Movie Postponed Producer Ravi Shankar Confirms Know Reason
प्रभास, फौजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बाहुबली' अभिनेता प्रभास पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म 'फौजी' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा फिल्म इसी साल 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे लेकर अपडेट दिया है। प्रोड्यूसर रवि शंकर ने खुद यह बताया है कि 'फौजी' को पोस्टपोन कर दिया गया है।
विज्ञापन


क्यों आगे बढ़ी 'फौजी' की रिलीज डेट?
दरअसल, ऐसा बताया जा रहा है कि 'फौजी' का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बाकी होने की वजह से इस फिल्म को 2027 तक आगे बढ़ा दिया गया है। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टलने की पुष्टि कर दी है, हालांकि नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

Fauzi Prabhas Movie Postponed Producer Ravi Shankar Confirms Know Reason
प्रभास की फिल्म फौजी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले 'फौजी' के प्रोड्यूसर
माइथ्री मूवी मेकर्स के प्रोड्यूसर रवि शंकर ने 21 सितंबर को नानी की अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' के प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म की रिलीज टलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म को थोड़ा आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन इस अतिरिक्त समय का इस्तेमाल एक बड़े स्तर की फिल्म तैयार करने में किया जाएगा।

रवि शंकर ने कहा, 'फौजी को थोड़ा आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन यह नेक्स्ट लेवल की फिल्म है। आपने 'बाहुबली' के बाद प्रभास को इतने शानदार लुक में नहीं देखा होगा। यह उसी स्तर की फिल्म है। हालांकि, फिल्म को थोड़ा आगे बढ़ाने के लिए माफी। आप इसे पूरी जिंदगी याद रखेंगे। यह बहुत बड़ी और शानदार फिल्म है।'
विज्ञापन

Fauzi Prabhas Movie Postponed Producer Ravi Shankar Confirms Know Reason
प्रभास - फोटो : एक्स
इन फिल्मों से होनी थी टक्कर
  • 'फौजी' पहले 3 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। 
  • फिल्म को नागा चैतन्य की 'वृषकर्मा' और दुलकर सलमान की 'श्री श्री' से टक्कर मिलने की उम्मीद थी। 
  • दोनों फिल्में 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली हैं। 

कब रिलीज हो सकती है 'फौजी'?
  • 'फौजी' का निर्देशन हनु राघवपुड़ी ने किया है, जिन्होंने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सीता रामम' का निर्देशन किया था।
  • फिल्म को नवीन येरनेनी और वाई रवि शंकर, माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।
  • यह वही प्रोडक्शन हाउस है, जिसने 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी जैसी फिल्में बनाई हैं। 
  • भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत कर रही है।
  • प्रभास के साथ फिल्म में इमानवी इस्माइल, सज्जाद डेलाफ्रूज, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • फिल्म की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स इसे अगले साल 2027 में रिलीज कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed