फिल्म 'अमरण' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच लाने में कामयाबी हासिल की है। फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 14 दिन हो चुके हैं। ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में काफी पहले ही शामिल हो चुकी है। अब ये 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म के 14वें दिन के आंकड़े भी अब सामने आ चुके हैं, जिसमें फिल्म ने 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाए हैं।
2 of 5
अमरण
- फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
पहले दिन अमरण ने बटोरे 21 करोड़ से भी ज्यादा
'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 21.4 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और इसने रफ्तार पकड़ ली। तीसरे दिन उछाल के साथ फिर से इसने 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी रविवार को इसने 21.55 करोड़ रुपये बटोरे।
3 of 5
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
पहले सप्ताह में 100 करोड़ी क्लब में हुई शामिल
पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन फिल्म ने थोड़ी और गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन इसने 6.85 करोड़ रुपये, तो आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये बटोरे। इस तरह से फिल्म के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये हुआ।
The Great Indian Kapil Show: विवादों में घिरा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', इस आरोप के साथ मिला कानूनी नोटिस
कमाई में आई गिरावट
फिल्म ने नौवें दिन फिर से रफ्तार पकड़ी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। शनिवार को यानी 10वें दिन 'अमरन' ने फिर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14.5 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म ने 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 17 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, 12 दिन यानी दूसरे सोमवार को एक बार फिर से इसकी कमाई में गिरावट देखी गई। 12वें दिन इसने 5.7 करोड़ को बिजनेस किया और 13वें दिन भी लगभग यही कहानी रही, जिसमें फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही 13वें दिन तक फिल्म की कुल कमाई 164 करोड़ हो गई थी।
Indian Super Hero Films: कृष से लेकर ब्रह्मास्त्र तक बनी हैं सुपर हीरो वाली फिल्में, किस फिल्म की कितनी कमाई
200 करोड़ के आंकड़े के लिए संघर्ष कर रही है फिल्म
अब फिल्म के 14वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे फिल्म की कुल कमाई अब 167.55 करोड़ हो गई है। फिल्म अब 200 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है, लेकिन इसे अभी काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
Aamir Khan: निर्माता दिल राजू और आमिर खान के साथ आने की है चर्चा, एक प्रोजेक्ट के लिए मिला सकते हैं हाथ