फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Raghava Lawrence As Karna Actor Unveiled In Rs 150 Crore Epic Mahaveer Karna

महावीर कर्ण: महाभारत के कर्ण बने राघव लॉरेंस, भारी बजट और बड़े लेवल पर बन रही फिल्म; जानें कब होगी रिलीज

Tue, 22 Sep 2026 03:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 22 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

Mahaveer Karna: अभिनेता राघव लॉरेंस जल्द ही फिल्म 'महावीर कर्ण' में महाभारत के महान योद्धा कर्ण का किरदार निभाते दिखाई देंगे। जानिए फिल्म में क्या कुछ होगा खास। 

विज्ञापन
Raghava Lawrence As Karna Actor Unveiled In Rs 150 Crore Epic Mahaveer Karna
महावीर कर्ण - फोटो : इंस्टाग्राम @actorlawrence

विस्तार

साउथ एक्टर राघव लॉरेंस अब एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। वह डायरेक्टर रमेश वर्मा की आने वाली माइथोलॉजिकल फिल्म 'महावीर कर्ण' में महान योद्धा कर्ण का रोल निभाने वाले है। 
विज्ञापन


मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को राघव लॉरेंस का पहला लुक जारी किया है। फिल्म के पोस्टर में राघव लॉरेंस कर्ण के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग है।
विज्ञापन


राघव को ज्यादातर एक्शन और कमर्शियल फिल्मों में देखा गया है, लेकिन 'महावीर कर्ण' के साथ वह पहली बार पौराणिक किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रमेश वर्मा कर रहे हैं। वह इससे पहले 'राक्षसुडु' और 'खिलाड़ी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Raghava Lawrence As Karna Actor Unveiled In Rs 150 Crore Epic Mahaveer Karna
महावीर कर्ण - फोटो : इंस्टाग्राम @dirrameshvarma
राघव ने जाहिर की खुशी
राघव लॉरेंस ने भी अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने कर्ण का किरदार निभाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेता ने कहा कि वह महाभारत के इतने महान किरदार को निभाने का मौका मिलने से बेहद खुश और खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने निर्देशक रमेश वर्मा का भी शुक्रिया अदा किया और फैंस से अपना आशीर्वाद और सपोर्ट देने की अपील की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ragava Lawrence (@actorlawrence)

कब रिलीज होगी फिल्म?  
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म को बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा है। इसमें लाइव-एक्शन के साथ बड़े पैमाने पर विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

फिल्म में कर्ण के दौर, उस समय के राज्यों, योद्धाओं और युद्ध के दृश्यों को भव्य तरीके से दिखाने की तैयारी है। फिल्म के विजुअल्स और वीएफएक्स पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। 'महावीर कर्ण' दुनियाभर में 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- कृष्णा मुखर्जी: रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांसें; यशराज फिल्म्स की टीम ने की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed