Live
National Film Awards Live: शुरू हुआ समारोह; कार्तिक को मिलेगा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, यामी समेत कई सेलेब्स मौजूद
{"_id":"6ab23d1867f6f633d30876e8","slug":"national-film-awards-2026-live-72nd-national-film-awards-ceremony-winners-and-latest-updates-2026-09-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"National Film Awards Live: शुरू हुआ समारोह; कार्तिक को मिलेगा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, यामी समेत कई सेलेब्स मौजूद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tue, 22 Sep 2026 04:17 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:17 PM IST
खास बातें
National Film Awards 2026 Live News: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन आज 22 सितंबर को हो रहा है। आमतौर पर यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होता है। मगर, इस बार अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के एकता नगर में हो रही है।
विज्ञापन
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:23 PM, 22-Sep-2026
आनंद एल राय को सम्मान
आनंद एल राय
- फोटो : साभार@DoordarshanNational
आनंद एल राय को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - एकता का प्रतीक पर बनी डॉक्यूमेंट्री के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (गैर-फीचर फिल्म श्रेणी) से सम्मानित किया गया है।
04:19 PM, 22-Sep-2026
सौंदर्य जयचंद्रन को मिला अवॉर्ड
बेस्ट नेरेशन के लिए सिल्वर लोटस अवॉर्ड सौंदर्य जयचंद्रन को मिला है।
विज्ञापन
04:16 PM, 22-Sep-2026
संजीव श्रीवास्तव को बेस्ट क्रिटिक का अवॉर्ड
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार संजीव श्रीवास्तव को दिया गया।04:15 PM, 22-Sep-2026
सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार कन्नड़ पुस्तक को
सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ किताब के लिए 'नानीरूवुदे निमगागी नादिरूवदे मनगागी' को मिला है। इस कन्नड़ पुस्तक के लिए कंचनुरु प्रदीप कुमार शेट्टी को सम्मानित किया गया है। पुस्तक के लिए प्रकाशक मिरर पुस्तक को भी स्वर्ण कमल से नवाजा गया है।
04:01 PM, 22-Sep-2026
राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुआ समारोह
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- फोटो : साभार@DoordarshanNational
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच चुकी हैं। सबसे पहले राष्ट्रगीत गाया गया। फिर राष्ट्रगान गाने के साथ आयोजन शुरू हुआ है।


03:30 PM, 22-Sep-2026
यामी गौतम और आदित्य धर पहुंचे
आदित्य धर-यामी गौतम
- फोटो : साभार@DoordarshanNational
यामी गौतम ने डेब्यू नेशनल अवॉर्ड पर कहा, 'यह बहुत बड़ा सम्मान है। दर्शकों ने प्यार दिया। मैं यह बता नहीं पा रही हूं कि मैं कितनी खुश हूं। 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्म को इतना प्यार मिला है। कई बार बहुत वर्षों की मेहनत नजर आती है। वह यही फिल्म है'। इस दौरान आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ पर ज्यादा बात करने से इनकार किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल नेशनल अवॉर्ड समारोह में वह फिल्म ‘धुरंधर’ पर बात कर सकेंगे। बता दें कि आदित्य धर ‘आर्टिकल 370’ के प्रोड्यूसर हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
03:28 PM, 22-Sep-2026
प्रसून जोशी बोले- 'शानदार पहल'
प्रसून जोशी
- फोटो : साभार@DoordarshanNational
प्रसून जोशी ने एकता नगर में सेरेमनी के आयोजन को एक शानदार पहल बताया। आगे कहा, 'ये अवॉर्ड अब लोगों के बीच आ गए हैं। जो लोग कटा हुआ महसूस करते होंगे इन अवॉर्ड से, उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। मैं प्रसार भारती की तरफ से सभी का आभार जताना चाहता हूं'।
03:24 PM, 22-Sep-2026
भव्य स्तर पर हुईं तैयारियां
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह
- फोटो : साभार@DoordarshanNational
एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन भव्य तरीके से हुआ है।
03:16 PM, 22-Sep-2026
मनोज मुंतशिर ने जताई खुशी
मनोज मुंतशिर
- फोटो : साभार@DoordarshanNational
मनोज मुंतशिर भी समारोह में पहुंच गए हैं। 'मैदान' के 'जाने दो' गाने के लिए उन्हें अवॉर्ड मिलेगा। रेड कार्पेट पर उन्होंने इस गाने की मेकिंग का किस्सा सुनाया। फिल्म ‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए मनोज मुंतशिर ने बेस्ट लिरिक्स का नेशनल अवॉर्ड जीता है। उन्होंने बताया कि म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने गाने की शुरुआती दो लाइनें सुनने के बाद ही कह दिया था कि नेशनल अवॉर्ड जरूर मिलेगा।
03:13 PM, 22-Sep-2026
विजय गांगुली ने की शिरकत
मशहूर कोरियोग्राफर और रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली भी सेरेमनी में पहुंचे। उन्होंने खुशी जताई। अपने 'आज की रात' गाने पर डांस करके दिखाया। बता दें कि 'स्त्री' के गाने आज की रात की कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड जीता है