आज , 8 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को छह साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अभिनेत्री के पति ने उनके लिए तस्वीरें साझा कर प्यार जताया है। आनंद ने लिखा, 'आप की वजह से हमें अपनी मौजूदगी का एहसास होता है। आप हमें एक होनें का एहसास दिलाती हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आप मेरे साथ एक पत्नी के रुप में 6 साल और गर्लफ्रेंड के रुप में 8 साल से हैं। मैं आपके साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए काफी उत्साहित हूं'।
Fardeen Khan: फरदीन खान अपने कमबैक को लेकर हुए भावुक, बोले- 'हीरामंडी' के लिए मैं शुक्रगुजार हूं
2 of 7
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में सोनम काफी फैशनेबल नजर आ रही हैं। सभी तस्वीरों में सोनम का ट्रेडिंग और ट्रेडिशनल दोनों लुक देखने को मिल रहे हैं। आनंद द्वारा पोस्ट की गई इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्म 'रांझणा' में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
Anil Kapoor: आनंद आहूजा जैसा दामाद पाकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं अनिल कपूर, बोले- 'नजर ना लगे...'
3 of 7
सोनम-आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर और आनंद आहूजा बॉलीवुड के मशहूर कपल हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद भी दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। इनका एक प्यारा सा बेटा भी है, जिसका नाम वायु है। दोनों अक्सर वायु के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हैं। इस खुशी के मौके पर सोनम ने भी आनंद और वायु के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं।
Priyanka Chahar: गंदे कपड़ों में होटल पहुंचीं प्रियंका चाहर, गार्ड ने रोका, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
4 of 7
सोनम-आनंद-वायु
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक खास पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर पति और बच्चे के साथ की तस्वीर साझा की है। पहली तस्वीर में सोनम और आनंद प्यार से अपने बच्चे को देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वायु खिलौने वाले शेर के साथ खेलने में मशगूल है।
Randeep Hooda: 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बनाने के लिए रणदीप ने बेची थी पुश्तैनी जमीन? अभिनेता ने दिया यह जवाब
5 of 7
सोनम-आनंद-वायु
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पति और बच्चे के साथ सोनम की फैमिली तस्वीरें काफी प्यारी हैं। इनमें से एक तस्वीर में तीनों एक-दूसरे का हाथ थामे सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में सोनम, वायु और आनंद क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।
Nora Fatehi: अभिनय के बाद निर्माता की कुर्सी पर बैठना चाहती हैं नोरा फतेही? अभिनेत्री ने जताई इच्छा