Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sooraj barjatya recalls kareena and abhishek made him lose his temper at main prem ki diwani hoon set

सूरज बड़जात्या: जब करीना और अभिषेक को फेंककर मारा था माइक, निर्देशक ने सुनाया अपनी फिल्म के सेट का किस्सा

Sat, 28 Nov 2026 06:09 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

  •  ‘ये प्रेम मोल लिया’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
  •   फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने  फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ के दौरान का एक किस्सा साझा किया। 
  •   उन्होंने बताया कि किस तरह करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की एक बात पर उन्हें तेज गुस्सा आ गया था। 

विज्ञापन
sooraj barjatya recalls kareena and abhishek made him lose his temper at main prem ki diwani hoon set
सूरज बड़जात्या, मैं प्रेम की दीवानी हूं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘यह प्रेम मोल लिया’ सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान निर्देशक सूरज बड़जात्या ने फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ की शूटिंग के वक्त को याद किया। उन्होंने बताया कि किस तरह अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता अभिषेक बच्चन द्वारा किये गए मजाक से वह परेशान हो गए थे। 

विज्ञापन

करीना और अभिषेक के मजाक को किया याद
सूरज बड़जात्या ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के एक पॉडक्स्ट में बताया कि उन्हें एक बार फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ के सेट पर तेज गुस्सा आ गया था। इसका कारण और कोई नहीं करीना कपूर और अभिषेक बच्चन थे। सूरज ने कहा, ‘वह अभिषेक और करीना थे, जिनकी वजह से मुझे शूट पर गुस्सा आया। वह बहुत प्यारे लोग हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं, लेकिन वे दोनों बहुत शरारती थे। जब भी वे सेट पर मिलते थे, मुझे एक भी रिहर्सल करने का मौका नहीं मिलता था। वह लोग लगातार मजाक कर रहे थे, और हम सब जानते हैं कि अभिषेक कितना बड़ा शरारती है, वह मेरे पसंदीदा लोगों में से एक है। उस समय मुझे ठीक से नींद भी नहीं आई थी और समय कम होता जा रहा था, इसलिए मैंने अपना माइक उन पर फेंक दिया।’

विज्ञापन
Trending Videos

sooraj barjatya recalls kareena and abhishek made him lose his temper at main prem ki diwani hoon set
मैं प्रेम की दीवानी हूं - फोटो : सोशल मीडिया

‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ हुई हिट 
'मैं प्रेम की दीवानी हूं' 2003 में रिलीज हुई थी। यह एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म संजना (करीना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में तब एक अप्रत्याशित मोड़ आता है जब वह दो पुरुषों, प्रेम किशन माथुर (ऋतिक) और प्रेम कुमार (अभिषेक) से मिलती है। शुरुआत में उसे लगता है कि ऋतिक का किरदार उसके परिवार द्वारा चुना गया लड़का है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि अभिषेक का किरदार उसका होने वाला जीवनसाथी है, जिससे एक लव ट्रायएंगल की कहानी शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

sooraj barjatya recalls kareena and abhishek made him lose his temper at main prem ki diwani hoon set
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब

‘यह प्रेम मोल लिया’ का कलेक्शन  
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.70 करोड़ रुपये हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed