फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chahar Choudhary Reached hotel in dirty clothes video went viral on social media

Priyanka Chahar: गंदे कपड़ों में होटल पहुंचीं प्रियंका चाहर, गार्ड ने रोका, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Wed, 10 Apr 2024 02:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 Apr 2024 02:28 PM IST
सार

बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी अपने एक नए वीडियो की वजह से चर्चा में आ गई हैं। इसमें वे गंदे कपड़ों में होटल के अंदर प्रवेश करने की कोशिश करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Priyanka Chahar Choudhary Reached hotel in  dirty clothes video went viral on social media
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चाहर चौधरी छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री हैं। बिग बॉस शो की वजह से उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। हाल ही में अभिनेत्री एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गईं। दरअसल, इस छोटी सी क्लिप में प्रियंका गंदे कपड़ों में नजर आईं। वे इन कपड़ो में होटल अंदर प्रवेश करने की कोशिश करती दिखीं, लेकिन गेट पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। 
विज्ञापन


ये है वायरल वीडियो की सच्चाई
प्रियंका का यह नया लुक उनके नए म्यूजिक वीडियो का है। सोशल मीडिया पर प्रियंका के नए लुक वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साझा किए वीडियो में प्रियंका को एक होटल परिसर के अंदर घूमते देखा जा सकता। गंदे कपडों में जैसे ही वे होटल में प्रवेश करने जाती हैं तो गार्ड और मैनेजर उन्हें रोककर पूछने लगते हैं कि वे कहां जा रही हैं। इस पर प्रियंका बताती हैं कि वे अंदर जा रही हैं, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। वीडियो शेयर होते ही फैन्स ने लिखा, "यह उनके नए म्यूजिक वीडियो 'दोस्त बनके' का छोटा सा हिस्सा है। यह न तो कोई पब्लिसिटी स्टंट है और न ही कोई प्रमोशन।" एक अन्य ने लिखा, "प्रियंका ने इस गाने में बहुत शानदार काम किया है। इस खूबूसूरत गानें को जरूर देखें।"

उडारियां से हासिल की लोकप्रियता
दोस्त बनके गाने की बात करें तो इसमें राहत फतेह अली खान और गुरनजर चट्ठा हैं। गाने में प्रियंका एक ऐसी महिला के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसे प्यार में धोखा मिला है। उनके अभिनय की सभी ने तारीफ की है। प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो गठबंधन से की। हालांकि, उन्हें लोकप्रियता उडारियां शो से हासिल हुई। वे बिग बॉस सीजन 16 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 
Anil Kapoor: आनंद आहूजा जैसा दामाद पाकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं अनिल कपूर, बोले- 'नजर ना लगे...'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed