मुंबई हिंदी सिनेमा को अपनी चाल चलता छोड़ क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों ने इन दिनों नई चाल पकड़ ली है। भोजपुरी में पारिवारिक फिल्में बनने लगी हैं। मलयालम सिनेमा का असर पूरी दुनिया में दिख ही रहा है और अब ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई पंजाबी फिल्म दो-दो नामों के साथ रिलीज होने जा रही है। ये नई फिल्म है एमी विर्क और सोनम बाजवा की जिसमें सोनम बाजवा पहली बार एक जाटनी का किरदार निभा रही हैं और पूरी फिल्म में हरियाणवी बोल रही हैं, जबकि एमी विर्क पूरी फिल्म में पंजाबी बोलने वाले एक देसी जट्ट का किरदार निभा रहे हैं।
Kudi Haryane Val Di: एमी और सोनम की नई फिल्म को मिले दो नाम, हरियाणा और पंजाब के बीच दोस्ती का नया पैगाम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 08 May 2024 10:52 AM IST
सार
एमी विर्क और सोनम बाजवा की सुपरहिट बॉक्स ऑफिस जोड़ी क्रॉस कल्चरल पंजाबी-हरियाणवी एंटरटेनर फिल्म ‘कुड़ी हरियाणे वल दी’ में एक बार फिर साथ आ रही है, जो 14 जून, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन