फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Madgaon Express star Nora Fatehi talks about her work ethic says I am alive for work

Nora Fatehi: अभिनय के बाद निर्माता की कुर्सी पर बैठना चाहती हैं नोरा फतेही? अभिनेत्री ने जताई इच्छा

Sat, 06 Apr 2024 02:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Apr 2024 02:48 PM IST
सार

नोरा फतेही ने कई फिल्मों में काम किया है। बतौर डांसर भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उनकी नजर फिल्म निर्माता बनने की तरफ है।

विज्ञापन
Madgaon Express star Nora Fatehi talks about her work ethic says I am alive for work
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

नोरा फतेही आज बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बतौर डांसर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचना बना चुकीं नोरा आज सबकी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। नोरा हाल ही में फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आईं। नोरा ने एक इंटरव्यू में अपने काम को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह किस तरह से अपने काम में तालमेल रखती हैं। अभिनय और डांस के बीच किस तरह चीजों को संभालती हैं। 

विज्ञापन


किस तरह करती हैं काम?
एक मीडिया बातचीत के दौरान नोरा ने अपने काम के बारे में दिल खोलकर बातचीत की। जब नोरा से पूछा गया कि किस तरह से वह अपने सभी कामों को संभालती हैं, तो नोरा ने कहा, ''मैं सिर्फ काम करती हूं। मैं काम के लिए जिंदा हूं। मैं सुबह काम करती हूं। मैं रात को काम करती हूं'। नोरा ने यह भी कहा कि किस तरह से उन्होंने अपने सपनों को पाने के लिए संघर्ष किया है। इसी मेहनत का नतीजा है कि वह आज एक बहु प्रतिभावान कलाकार बन पाई हैं।
विज्ञापन

Bollywood Stars: आलिया से कंगना तक सामान्य ज्ञान पर ट्रोल हो चुके हैं ये सितारे, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म निर्माण में दिखाई दिलचस्पी
अभिनेत्री ने कहा, 'यह मेरा सपना है, मेरी महत्वाकांक्षा है कि मैं हमेशा डांस, एक्टिंग के अलावा बतौर निर्माता-निर्देशक काम कर सकूं। मैं उन सभी लोगों से ज्यादा भाग्यशाली हूं, जिनके पास यह सपने तो होते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने का मौका नहीं मिल पाता, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मेरी खुशनसीबी है कि मुझे यह काम करने का मौका मिल रहा है'। नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 फिल्म 'रोर: द टाइगर ऑफ साइबेरियन' से की थी। अभिनेत्री को उनकी एक्टिंग से ज्यादा डांसिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है। नोरा ने फिल्म 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर दिलबर' गाने से सभी का दिल जीत लिया था। इसके अलावा भी अभिनेत्री ने कई फिल्मों में अपना डांसिंग हुनर दिखाया है। जिनमें से उनका 'साकी साकी' गाना लोगों को आज भी देखना बेहद पसंद है। 
Chhava: विक्की कौशल ने फिल्म छावा को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 'वाई' शेड्यूल किया पूरा, तस्वीर साझा कर जताई खुशी

इस फिल्म के लिए मिला फिल्मफेयर
अभिनेत्री के फिल्मी करियर की बात करे तो उन्होंने वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में भी काम बेहतरीन काम किया है। नोरा के शानदार कामों में फिल्म 'बटला हाउस' का नाम भी शुमार है। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को उनके बेहतरीन काम के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का 66वां फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा नोरा डांस शो 'झलक दिखला जा' और 'इंडिया बेस्ट डांसर' शोज की जज भी रह चुकी हैं।
Rebel OTT: जीवी प्रकाश की राजनीतिक ड्रामा 'रिबेल' ओटीटी पर रिलीज, इस प्लेटफॉर्म पर दर्शक उठा सकते हैं लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed