Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Namit Malhotra Reveals Plans For GTA Style Video Game Based On The Epic Ramayana

नमित मल्होत्रा: 'सही समय आने पर...', क्या 'रामायण' पर बनेगा GTA जैसा वीडियो गेम? नमित मल्होत्रा ने किया खुलासा

Sat, 28 Nov 2026 06:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 28 Nov 2026 06:03 PM IST
सार

  • Namit Malhotra: फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। 
  • वहीं, फिल्म के VFX की भी दर्शकों ने खूब तारीफ की है। 
  • अब फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने फिल्म के बाद के भी प्लान का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Namit Malhotra Reveals Plans For GTA Style Video Game Based On The Epic Ramayana
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारे नजर आए हैं। अब फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक दिलचस्प जानकारी साझा की है। जानिए क्या है पूरा मामला।  
विज्ञापन


GTA जैसा एक गेम भी आने वाला है
दूरदर्शन को दिए एक इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने कहा, 'GTA जैसा एक गेम भी आने वाला है, लेकिन इसके बारे में मैं सही समय आने पर और जानकारी दूंगा। यह गेम रामायण पर आधारित होगा। मैं चाहता हूं कि हर बच्चा रामायण को उसी तरह खेले, जैसे वह GTA खेलता है। मैं चाहता हूं कि बच्चे इस गेम को खेलते हुए मनोरंजन के साथ-साथ कुछ सीखें भी।'
विज्ञापन
Trending Videos

Namit Malhotra Reveals Plans For GTA Style Video Game Based On The Epic Ramayana
रामायण पर बोले नमित मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
गेम में जटायु के साथ उड़ सकेंगे बच्चे
नमित मल्होत्रा ने आगे बताया कि उनका प्लान यह था कि फिल्म देखने के बाद लोगों को रामायण की दुनिया पसंद आए और वे उससे जुड़ाव महसूस करें। इसके बाद वे गेम के जरिए इस दुनिया को और करीब से जान सकें।

उन्होंने कहा, 'मेरा प्लान था कि जब लोगों को फिल्म देखकर इस दुनिया पर भरोसा हो जाएगा और वे इसका आनंद लेने लगेंगे, तो वे जटायु के साथ उड़ सकेंगे और रावण से लड़ सकेंगे। हम अपने गेम में यही दिखाने वाले हैं। इस गेम पर अभी काम चल रहा है। इसके बारे में मैं बाद में विस्तार से बात करूंगा।' 
विज्ञापन

Namit Malhotra Reveals Plans For GTA Style Video Game Based On The Epic Ramayana
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'रामायण' के बारे में 
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।

इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें- रामायण: फिल्म से नुकसान हुआ या फायदा? नमित मल्होत्रा का बड़ा खुलासा; दूसरे पार्ट की रिलीज डेट पर दिया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed