Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malayalam film director Liju Krishna acquitted in 2022 assault case

लिजू कृष्णा: मलयालम निर्देशक को अदालत से मिली राहत,  2022 के उत्पीड़न मामले में हुए बरी

Sat, 28 Nov 2026 06:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Nov 2026 06:02 PM IST
सार

  • 'पदावेट्टू' फेम मलयालम निर्देशक लिजू कृष्णा को यौन उत्पीड़न मामले में राहत मिली है।
  • उन्हें साल 2022 के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किया गया है।
  • अदालत के फैसले पर निर्देशक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'सच की जीत हुई'। 

विज्ञापन
Malayalam film director Liju Krishna acquitted in 2022 assault case
मलयालम निर्देशक लिजू कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम फिल्म निर्देशक लिजू कृष्णा को 2022 के यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से बड़ी राहत मिली है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शनिवार को कोच्चि की एक अदालत ने मलयालम फिल्म निर्देशक लिजू कृष्णा को बरी कर दिया। उन पर 2022 के यौन उत्पीड़न मामले में ट्रायल चल रहा था। 

विज्ञापन
Trending Videos

सुनवाई के दौरान क्या कहा?
उत्पीड़ने से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही एडिशनल सेशंस कोर्ट की जज कविता गंगाधरन ने निर्देशक को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान 23 गवाहों, 17 दस्तावेजों और दो बचाव पक्ष के गवाहों से पूछताछ की गई। लिजू कृष्णा को थ्रीक्काकारा पुलिस ने 6 मार्च, 2022 को 'पदावेट्टू' की शूटिंग के आखिरी दिन गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाते हुए क्या कहा था?
अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक ने कहा कि सच की जीत हुई है और उन्हें और उनके परिवार को आखिरकार न्याय मिला है। निर्देशक के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला ने एक फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया था कि कृष्णा ने दो साल में कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया।

विज्ञापन

फैसले पर निर्देशक ने क्या कहा?
लिजू कृष्णा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'हम माननीय कोर्ट के सामने मामले में अपना पक्ष रखने और सच साबित करने में कामयाब रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में उन्हें और उनके परिवार को बहुत तकलीफ झेलनी पड़ी है'।
उन्होंने कहा, 'मेरे पिता की हमारे होमटाउन में एक दुकान थी। खबर सुनने के बाद वे घर आए और तब से दुकान पर वापस नहीं आए। तब से न तो मेरे पिता और न ही मेरी मां हमारे इलाके में किसी भी पब्लिक या फैमिली फंक्शन में शामिल हुए हैं। सचमुच, मेरे घर का सामने का दरवाजा हर समय बंद रहता था'।
निर्देशक ने यह भी दावा किया कि उस समय वे एक आर्टिस्ट के तौर पर अपना काम नहीं कर पाए। उन्हें आर्ट और कल्चरल सीन से पूरी तरह दूर रखा गया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि एक महिला फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें टारगेट किया, जो उनकी फिल्म की रिलीज नहीं चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed