अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इसी से प्रेरित होकर मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाया है। इस सीक्वल का नाम है 'सन ऑफ सरदार 2'। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी दमदार है। अजय देवगन इसमें नए अंदाज में नजर आ रहे हैं।
2 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अजय देवगन और मृणाल ठाकुर एक जोड़े की शादी कराना चाहते हैं। हालांकि उनकी शादी में कई अड़चनें आती हैं। ट्रेलर में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर का रोमांस भी दिखा है। ट्रेलर में संजय मिश्रा और रवि किशन अलग अंदाज में नजर आए हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन ने एक चालाक सरदार का किरदार निभाया है। हालांकि ट्रेलर के आखिर में वह अपने मकसद के लिए गंभीर हो जाते हैं।
3 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : यूट्यूब
अजय का इंस्टाग्राम पोस्ट
इससे पहले 23 जून को अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का एक मोशन पोस्टर जारी किया था। इसमें एक्टर के कड़े से बिजली निकलती नजर आ रही थी। अजय का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया था। मोशन पोस्टर के साथ अजय देवगन ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें अजय निडर नजर आ रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला की याद में पति ने किया एक और काम, लिखा- प्यार देने का पहला कदम
4 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : यूट्यूब
सन ऑफ सरदार 2 की कास्टिंग
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा हैं। एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म साल 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा होंगे।
5 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
बताया जाता है कि सबसे पहले इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2024 में एडिनबर्ग में हुई थी। यहां 50 दिनों तक शूटिंग हुई। इसके बाद इसकी शूटिंग यूनाइटेड किंगडम के लंदन में हुई। फिल्म की शूटिंग पंजाब में भी हुई। अप्रैल 2025 को, कुबरा सैत ने अपनी डबिंग पूरी की।
यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।