आईफा इवेंट: शाहिद-करीना का खास पल देख फैंस हुए हैरान, आई ‘जब वी मेट’ की याद, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
- गुरुवार को मुंबई में आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ।
- इवेंट में शाहिद और करीना के बीच एक खास पल देखने को मिला।
- अब यह पल इवेंट से चर्चा का विषय बन गया है।
विस्तार
दोनों सितारे मिले गले
आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों सितारे गले मिलते नजर आए। दोनों का यह खास पल देखकर फैंस काफी नॉस्टैलजिक हो गए हैं। फिल्म ‘जब वी मेट’ में अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन जोड़ी के लिए मशहूर रहे दोनों सितारे एक बार फिर साथ नजर आए। कभी रिलेशनशिप में रहे करीना और शाहिद के बीच इस दोस्ताना मुलाकात ने जल्द ही इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया।
करीना कपूर ब्लैक लेदर आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक लेदर जैकेट के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी। अपने लुक को उन्होंने ब्लैक हील्स के साथ पूरा किया था। वहीं, शाहिद कपूर ने व्हाइट सूट पहना, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और ग्रीन सनग्लासेस कैरी किए। उनका स्टाइल काफी क्लासी नजर आया।
यह पहली बार नहीं है, जब करीना और शाहिद की मुलाकात ने फैंस को पुरानी यादें ताजा करने का मौका दिया है। पिछले साल भी दोनों जयपुर में IIFA कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच पर एक साथ नजर आए थे। उस समय मंच पर हुई उनकी बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मुलाकात ने फिल्म ‘जब वी मेट’ और उसकी पॉपुलैरिटी की यादें फिर से ताजा कर दी थीं।
देखें वीडियो-
- करीना कपूर और शाहिद कपूर ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
- खास बात यह है कि उस समय उनकी हिट फिल्म ‘जब वी मेट’ की शूटिंग भी अपने आखिरी दौर में थी।
- अब करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली है। दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर और जेह है।
- वहीं, शाहिद कपूर की शादी मीरा राजपूत से हुई है। शाहिद और मीरा के भी दो बच्चे हैं, जिनके नाम मीशा और जैन हैं।
ये भी पढ़ें- आईफा 2027: टाइगर हमले के बाद पहले पब्लिक इवेंट में पहुंचे सलमान, पैपराजी को दी नसीहत; गले मिले करीना-शाहिद