फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shefali Jariwala husband tribute to her by planting trees

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला की याद में पति ने किया एक और काम, लिखा- प्यार देने का पहला कदम

Fri, 11 Jul 2025 10:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 11 Jul 2025 10:58 AM IST
सार

Shefali Jariwala-Prag Tyagi: शेफाली जरीवाला की याद में उनके पति पराग त्यागी वह काम कर रहे हैं जो उन्हें पसंद था। ऐसे में उन्होंने जरीवाला की पसंद का एक और काम किया है।

विज्ञापन
Shefali Jariwala husband tribute to her by planting trees
शेफाली जरीवाला, पराग त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शेफाली जरीवाला जिन्हें लोग 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जानते हैं, ने 27 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन ने फिल्म जगत से लेकर उनके फैंस को हैरान कर दिया। उनके निधन से परिवार वालों खासकर उनके पति को काफी सदमा लगा। अब वह उन कामों को कर रहे हैं जो उनकी पत्नी पसंद करती थीं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी पत्नी की याद में पेड़ लगाए हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)


शेफाली की याद में पति ने लगाए पेड़
हाल ही में शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने पालतू कुत्ते के साथ मिलकर पेड़ लगा रहे हैं। उनके मुताबिक पेड़ लगाना प्यार देने का पहला कदम है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'परी हमेशा प्रकृति से प्यार करती थी। वह हमेशा पूरी दुनिया को प्यार देना चाहती थी, जो उसे लोगों से मिला था। पेड़ लगाना लोगों को प्यार देने का पहला कदम है। उसे प्यार और सपोर्ट देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। वह भी आप सबको प्यार दे रही है।'

यह खबर भी पढ़ें: Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने मराठी भाषा विवाद पर रखी राय, कहा- महाराष्ट्र की लड़की हूं

Shefali Jariwala husband tribute to her by planting trees
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

पराग त्यागी ने लोगों को खिलाया खाना
इससे पहले पराग त्यागी ने अपने पालतू कुत्ते के साथ गरीब लोगों को खाना खिलाया था और लोगों से आशीर्वाद लिया था। उन्होंने हाल ही में अपनी दिवंगत पत्नी का एक भावुक वीडियो शेयर किया था और लिखा था 'हमेशा साथ में'।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा था कि पराग त्यागी का अपनी पत्नी के प्रति प्यार दिखाना बहुत अच्छा है। जबकि कई यूजर्स ने इल्जाम लगाया था कि वह अपनी पत्नी के निधन की आड़ में खुद शोहरत हासिल कर रहे हैं।

27 जून को हुआ था शेफाली का निधन
आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून को हुआ था। बताया जाता है कि शेफाली जरीवाला का निधन कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से हुआ था। हालांकि उनका निधन कैसे हुआ, इस मामले की मुंबई पुलिस अभी जांच कर रही है।
शेफाली जरीवाला ने साल 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। फिर उन्होंने 2015 में अभिनेता पराग त्यागी से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed