{"_id":"6adadbe7be6011ac7404d5eb","slug":"doosra-what-is-the-film-s-story-sourav-ganguly-raise-objections-personality-rights-delhi-hc-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली: क्यों फिल्म 'दूसरा' पर क्रिकेटर ने जताई आपत्ति? जानिए क्या है कहानी और पूरा विवाद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सौरव गांगुली: क्यों फिल्म 'दूसरा' पर क्रिकेटर ने जताई आपत्ति? जानिए क्या है कहानी और पूरा विवाद
Fri, 23 Oct 2026 09:30 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:30 AM IST
सार
- फिल्म 'दूसरा' 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आ रही है, जिसे लेकर विवाद चल रहा है।
- सौरव गांगुली ने इसकी रिलीज रुकवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया, जहां उन्हें निराशा हाथ लगी।
- आखिर इस फिल्म की कहानी क्या है।
विज्ञापन
फिल्म 'दूसरा'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म 'दूसरा' आज सिनेमाघरों में आ रही है, लेकिन यह फिलहाल विवादों में बनी हुई है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इसकी रिलीज को रुकवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां से उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
सौरव गांगुली
- फोटो : X
आखिर क्यों अदालत पहुंचे सौरव गांगुली?
दरअसल, सौरव गांगुली और प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स एलएलपी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए आरोप लगाया था कि फिल्म ‘दूसरा’ में पूर्व भारतीय कप्तान की पहचान, लोकप्रियता और उनके क्रिकेट करियर से जुड़े ऐतिहासिक पलों का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है।
विवाद की मुख्य वजह वर्ष 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर भारत की ऐतिहासिक नेटवेस्ट सीरीज जीत और उसके बाद सौरव गांगुली का बालकनी में शर्ट उतारकर जश्न मनाने वाला मशहूर दृश्य है।
गांगुली की तरफ से अदालत में दलील दी गई कि फिल्म के प्रचार में उनकी पहचान और क्रिकेट उपलब्धियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उनके व्यक्तित्व और व्यावसायिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

अभिनय देव
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म ‘दूसरा’ की कहानी?
निर्देशक अभिनय देव की फिल्म 'दूसरा' में दो कहानियां देखने को मिलती है। पहली साल 1991 से 2001 के दौर और भारतीय क्रिकेट टीम के सफर पर आधारित है। इसका क्लाइमेक्स साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर हुई भारत की ऐतिहासिक नेटवेस्ट सीरीज की जीत है। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान सौरव गांगुली द्वारा लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी शर्ट उतारकर जश्न मनाने की प्रसिद्ध घटना को दिखाया गया है।
दूसरी तरफ कहानी 'तारा' नाम की एक लड़की की है, जो एक रूढ़िवादी और पितृसत्तात्मक परिवार में पली-बढ़ी है। तारा बचपन से ही सौरव गांगुली को अपना आदर्श मानती है क्योंकि गांगुली भी अपने खेल में स्थापित परंपराओं और नियमों को चुनौती देते हैं। जब सौरव गांगुली लॉर्ड्स के मैदान पर निडर होकर जश्न मनाते हैं, तो यह पल टीवी पर देख रही तारा को भी समाज की बंदिशों, डर और पाबंदियों को पार करके सच बोलने और अपनी खुद की पहचान बनाने का साहस देता है।

प्लबिता बोरठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दूसरा' में किसने निभाया लीड रोल?
फिल्म में प्लबिता बोरठाकुर, अंकुर विकल और समिधा गुरु लीड रोल में हैं। इसका निर्माण माशा सजदेह और रोहन सजदेह ने किया है, जबकि नीता शाह फिल्म की सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा एग्नेलो ओसविन डायस ने लिखी है और संगीत राम संपत ने दिया है।