फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend

ओटीटी रिलीज: वीकएंड पर जमेगी मनोरंजन की महफिल; 'गजब रात' से 'दुनिया की ठांय ठांय' तक क्या-क्या लिस्ट में?

Thu, 22 Oct 2026 07:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Oct 2026 07:30 AM IST
सार

Friday OTT Release: वीकएंड पर इस बार ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। कई दिलचस्प फिल्मों और सीरीज के विकल्प दर्शकों को मिलेंगे।

विज्ञापन
Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों वाला मौसम चल रहा है। हर तरफ रौनक है। सिनेमाघर में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं। माहौल ओटीटी पर भी शानदार है। इस वीकएंड दर्शकों के लिए मनोरंजन की खूब बढ़िया महफिल जमने वाली है। जानिए कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में देख सकते हैं?

विज्ञापन
Trending Videos

Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend
गजब रात - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

गजब रात
मनोज बाजपेयी और नुसरत भरूचा अभिनीत यह एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी पर आधारित है। पहले इस फिल्म का टाइटल 'घूसघोर पंडत' था। इस पर काफी विवाद हुआ। इसके बाद नाम बदलकर 'गजब रात' किया गया। यह फिल्म 23 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और कीकू शारदा जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend
वेब सीरीज चार यार - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

चार यार
वेब सीरीज ‘चार यार’ भी इस वीक दस्तक देगी। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है। यह दोस्तों पर आधारित है। इसमें गरीबी और क्राइम को साथ मिलाजुला कर दिखाया जाएगा। 'चार यार' में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता अहम किरादारों में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा साथ ही साईं तम्हाणकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। सीरीज 23 अक्तूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का निर्देशन विनय वैकुल ने किया है। 

विज्ञापन

Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend
द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7 - फोटो : साभार@jiohotstar

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7
भगवान हनुमान पर आधारित सीरीज ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ का सातवां सीजन भी इस वीक दस्तक देगा। इस सीजन में लंका का युद्ध अपने सबसे निर्णायक और भयावह मोड़ पर पहुंचता है। वानर सेना निराश होती है। मगर, तभी बजरंगबली उस अस्त्र की तलाश में निकलते हैं, जो हमेशा के लिए रावण का अंत कर सकता है। यह सीरीज 23 अक्तबूर 2026 को जियोहॉटस्टार पर दस्तक देगी।

Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend
सूमो दीदी - फोटो : सोशल मीडिया

सूमो दीदी
यह स्पोर्ट्स बायोपिक है। 'सूमो दीदी', भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की जिंदगी से प्रेरित है। यह फिल्म 23 अक्तूबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक देगी। इसमें श्रियम भगनानी लीड रोल में हैं। वहीं, चैतन्य शर्मा, अनुभा फतेहपुरिया, नितेश पांडे, राघव धीर और मीनल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। जयंत रोहतगी ने निर्देशन की कमान संभाली है। 

Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend
'लुपिन 4' - फोटो : सोशल मीडिया

'लुपिन 4'
इसके अलावा नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'लुपिन' भी अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर रही है। लोकप्रिय फ्रेंच क्राइम-ड्रामा सीरीज है। 'लुपिन 4' 23 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend
द पैराडाइज - फोटो : X

द पैराडाइज
तेलुगु सुपरस्टार नानी की एक्शन पीरियड ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ गई है। यह नेटफ्लिक्स पर 22 अक्तूबर को रिलीज हुई है। इसका हिंदी डब वर्जन भी उपलब्ध है। श्रीकांत ओडेला निर्देशित फिल्म में में राघव जुयाल, कयादु लोहार और मोहन बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend
'नोबडी वॉन्ट्स दिस सीजन 3' - फोटो : सोशल मीडिया

'नोबडी वॉन्ट्स दिस सीजन 3' 
अगर आपको रोमांटिक कॉमेडी सीरीज में दिलचस्पी है तो इस वीक 'नोबडी वॉन्ट्स दिस' के तीसरे सीजन का भी विकल्प है। यह सीरीज 22 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें क्रिस्टन बेल और एडम ब्रॉडी अहम भूमिका में होंगे। 

Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend
दुनिया की ठांय ठांय - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया की ठांय ठांय
यह वेब सीरीज भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। इसे सचिन पांडे ने बनाया है। वहीं, निर्देशन सुमित चावला ने किया है। ऋषभ जायसवाल और दीपाली शर्मा अभिनीत सीरीज 'दुनिया की ठांय ठांय' प्राइम वीडियो एमएक्स प्लेयर  पर 22 अक्तूबर से उपलब्ध है।

Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend
मोआना - फोटो : सोशल मीडिया

मोआना
वीकएंड पर बच्चों के साथ फिल्म देखने का मन है तो यह एक बढ़िया ऑप्शन है। यह चर्चित एनिमेटेड फिल्म है। 'मोआना' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ रही है। 21 अक्तूबर को यह जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन थॉमस कैल ने किया है। बता दें कि यह डिज्नी की साल 2016 की एनिमेटेड फिल्म का लाइव-एक्शन रीमेक है। यह 10 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर भी उपलब्ध है।

Friday OTT Release: Duniya Ki Thain Thain Moana Gajab Raat Chaar Yaar Sumo Didi series and movies this weekend
लव इन डिस्गाइज - फोटो : सोशल मीडिया

लव इन डिस्गाइज
अगर के-ड्रामा में दिलचस्पी है तो इस वीक आप इसे देख सकते हैं। यह एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा है। इम सिवान, सियोल इन आह, किम जंग ह्यून और येनवू अभिनीत 'लव इन डिस्गाइज' 19 अक्तूबर 2026 को प्राइम वीडियो पर आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed