फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Alien And Top Gum Fame Hollywood actor Tom Skerritt passes away at 93 age

टॉम स्केरिट: 'एलियन' और 'टॉप गन' फेम दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 23 Oct 2026 09:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 23 Oct 2026 09:11 AM IST
सार

  • एमी अवॉर्ड विजेता टॉम स्केरिट का निधन हो गया है।
  • वह फिल्मों के अलावा टीवी शो 'पिकेट फेंसेस' के लिए भी मशूहर थे।
  • सिनेमा में उनका करियर छह दशक लंबा रहा। इस दौरान उन्होंने बड़े और छोटे परदे पर खूब नाम कमाया।

विज्ञापन
Alien And Top Gum Fame Hollywood actor Tom Skerritt passes away at 93 age
टॉम स्केरिट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम स्केरिट का निधन हो गया है। वह 93 साल के थे। वह 'एलियन' और 'टॉप गन' जैसी क्लासिक फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के लिए याद किए जाते हैं। एमी अवॉर्ड विजेता स्केरिट 'पिकेट फेंसेस' में काम करके टीवी की दुनिया में मशहूर हुए।
विज्ञापन


वैरायटी के अनुसार उनके प्रचारक ने पुष्टि की है कि बुधवार को उनका निधन हो गया। स्केरिट ने छह दशकों तक चले अपने शानदार करियर में फिल्मों और टेलीविजन, दोनों ही जगह अपने दमदार अंदाज और यादगार अभिनय से खूब नाम कमाया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कब जीता एमी अवॉर्ड?
टॉम स्केरिट ने 1993 में एमी अवॉर्ड जीता और 1994 में उन्हें 'पिकेट फेंसेस' में जिमी ब्रॉक का किरदार निभाने के लिए ऑफर मिला। बड़े पर्दे पर स्केरिट ने कई तरह की फिल्मों में बेहतरीन और यादगार अभिनय किया।
विज्ञापन

Alien And Top Gum Fame Hollywood actor Tom Skerritt passes away at 93 age
टॉम स्केरिट - फोटो : सोशल मीडिया
'एलियन' और 'टॉप गन' में क्या था किरदार?
रिडले स्कॉट की मशहूर साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म 'एलियन' (1979) में उन्होंने नोस्ट्रोमो के कैप्टन डलास का किरदार निभाया था। इसके अलावा, उन्होंने 1986 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टॉप गन' में टोनी स्कॉट के साथ काम किया, जिसमें उन्होंने नेवल फाइटर स्कूल के मुख्य प्रशिक्षक, कमांडर माइक वाइपर की भूमिका निभाई थी।

सलमान खान: ऐश्वर्या राय को छूने पर सुपरस्टार पर भड़के थे निर्देशक, अभिनेत्री ने सुनाया फिल्म के सेट का किस्सा

विज्ञापन

इन फिल्मों से भी चर्चा में रहे
उनकी अन्य बेहतरीन फिल्मों में रॉबर्ट ऑल्टमैन की 'मैश' (1970) शामिल है। इसमें उन्होंने सर्जन ड्यूक फॉरेस्ट का किरदार निभाया था। इसके अलावा, रॉबर्ट रेडफोर्ड की फिल्म 'अ रिवर रन्स थ्रू इट' (1992) में वह एक पादरी के रूप में नजर आए। सेठ मैकफर्लेन की कॉमेडी फिल्म 'टेड' (2012) में भी उन्होंने काम किया।

वायु सेना में भी दी सेवाएं
  • डेट्रॉइट में जन्मे स्केरिट ने वेन स्टेट यूनिवर्सिटी और यूसीएलए में पढ़ाई की। 
  • इसके बाद अमेरिकी वायु सेना में भी अपनी सेवाएं दीं। 
  • उन्होंने 1962 में कोरियाई युद्ध पर बनी ड्रामा फिल्म 'वॉर हंट' से अपने फीचर फिल्म करियर की शुरुआत की। 
  • उनके परिवार में उनकी तीसरी पत्नी जूली टोकाशिची हैं, जिनसे उन्होंने 1998 में शादी की थी। 
  • उन्होंने पहले शार्लोट शैंक्स और सू ओरन के साथ शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed