{"_id":"6ada21528c71587f79073c51","slug":"ayushmann-khurrana-and-sara-ali-khan-wagah-border-event-disrupted-as-atif-aslam-songs-play-on-loudspeakers-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ता तीर: वाघा बॉर्डर पर आयुष्मान-सारा के प्रमोशन में आई रुकावट, दूसरी तरफ से बजे आतिफ के गाने; देखें वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उड़ता तीर: वाघा बॉर्डर पर आयुष्मान-सारा के प्रमोशन में आई रुकावट, दूसरी तरफ से बजे आतिफ के गाने; देखें वीडियो
Thu, 22 Oct 2026 08:18 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:18 PM IST
सार
- आयुष्मान खुराना और सारा अली खान फिल्म उड़ता तीर के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
- आज दोनों कलाकार फिल्म के प्रमोशन के लिए अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे थे।
- लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह बन गया है। जानिए क्या है मामला।
विज्ञापन
उड़ता तीर का प्रमोशन करने वाघा बॉर्डर पहुंचे आयुष्मान-सारा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन के लिए अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे। लेकिन यहां उनके इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे उन्हें लोगों को संबोधित करने में परेशानी हुई।
आतिफ असलम के गाने से गूंजा बॉर्डर
दरअसल, प्रमोशन के दौरान बॉर्डर के दूसरी तरफ से पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम के गाने लाउडस्पीकर पर बजने लगे। तेज आवाज के कारण आयुष्मान और सारा को अपनी बात लोगों तक पहुंचाने में मुश्किल हुई।
इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लोगों से बात करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन तेज म्यूजिक के कारण उनकी आवाज ठीक से सुनाई नहीं दे रही है। एक वीडियो में आतिफ असलम का मशहूर गाना 'ताजदार-ए-हरम' भी सुनाई दे रहा है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
विज्ञापन
देखें वीडियो-

VIDEO OF THE DAY...!!!! 😂 - Pakistan plays Atif Aslam’s qawwali as Bollywood arrives at the Wagah Border to promote an anti-Pakistan film. https://t.co/wMQKTb5aFA
— Sheri. (@CallMeSheri1_) October 21, 2026
Trending Videos
फिल्म 'उड़ता तीर'
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ayushmannk
कब रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?
ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण: 'चलते-फिरते रेड फ्लैग' किस वजह से हुई विजय की जमकर ट्रोलिंग? रश्मिका की इस बात पर भड़के यूजर्स
- 'उड़ता तीर' एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आकाश ए कौशिक ने किया है।
- फिल्म में आयुष्मान खुराना एक आईएसआई एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जो भारत आता है, लेकिन अपनी याददाश्त खो देता है।
- इसके बाद उसे लगता है कि वह रॉ का एजेंट है।
- फिल्म में आयुष्मान और सारा के अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, दिवंगत मुकुल देव, रघुबीर यादव और बृजेंद्र काला भी नजर आएंगे।
- यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण: 'चलते-फिरते रेड फ्लैग' किस वजह से हुई विजय की जमकर ट्रोलिंग? रश्मिका की इस बात पर भड़के यूजर्स