हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह बॉलीवुड के काफी सम्मानित और लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने बीते दिन दशक से भी ज्यादा समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह इस इंडस्ट्री में बतौर एक्शन हीरो आए और बाद में कॉमेडी और गंभीर किरदार भी बखूबी निभा कर अपने बहुमुखी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सरफिरा' को लेकर चर्चा में हैं।
2 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @अक्षय कुमार
हालांकि, उनका वास्तविक नाम अक्षय कुमार नहीं राजीव भाटिया है। हाल में ही उन्होंने इस पर बात की है। उन्होंने गलाटा प्लस को दिए एक इंटरव्यू में अपना नाम बदलने की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली फिल्म में एक दिलचस्प मोड़ के साथ शुरू हुआ। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने राज बब्बर, स्मिता पाटिल और कुमार गौरव के साथ काम किया था। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में कुमार गौरव का नाम अक्षय था, इसलिए उन्होंने ये नाम रख लिया।
Anushka Sharma: लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुईं अनुष्का, ब्रिटेन शिफ्ट होने की अटकलें हुईं तेज
3 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @अक्षय कुमार
इसे विस्तार से समझाते हुए अभिनेता ने कहा," बहुत से लोग यह नहीं जानते कि मेरा असली नाम राजीव है । शूटिंग के दौरान मैंने ऐसे ही पूछा कि फिल्म में हीरो का नाम क्या है, तो उन्होंने कहा अक्षय। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि मैं अपना नाम अक्षय ही रखना चाहता हूं।" इसके साथ ही अभिनेता ने ये भी स्पष्ट किया कि इसके पीछे कोई धार्मिक विश्वास या कोई अंधविश्वास नहीं था। उन्होंने आगे बताया कि जब उनके पिता ने इस बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि उन्हें यह नाम इसलिए पसंद आया, क्योंकि यह उनकी पहली फिल्म के हीरो का नाम था।
Indian 2: दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के बाद निर्माताओं ने उठाया बड़ा कदम, समय अवधि कम कर आज से दिखाई जाएगी फिल्म
4 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @अक्षय कुमार
बता दें कि इस इंटरव्यू में ही उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे कठिन फिल्म 'गरम मसाला' थी। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय ने एक दिलफेंक किस्म के व्यक्ति का किरदार निभाया था, जिसकी कई गर्लफ्रेड्स होती हैं और इन्हें एक दूसरे से छिपाने के चक्कर में वह लगातार फंसता चला जाता है। बताते चलें कि वह सरफिरा' के बाद 'खेल खेल में', 'सिंघम अगेन', 'स्काईफोर्स', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हेराफेरी 3' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
Sonam Kapoor: पति आनंद आहूजा के साथ महिला विंबलडन का फाइनल देखने पहुंचीं सोनम कपूर, दिलकश अंदाज से जीता दिल