फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj Tripathi's explained difference of same role in mirzapur the movie on ott and movie

मिर्जापुर- द मूवी: फिल्म में अपने किरदार पर क्या बोले पंकज त्रिपाठी? ओटीटी और थिएटर के फर्क पर कही ये बात

Wed, 09 Sep 2026 08:27 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Sep 2026 08:27 PM IST
सार

Pankaj Tripathi On Mirzapur The Movie: फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में अपने किरदार कालीन भैया के बारे में बताते हुए पकंज त्रिपाठी ने कुछ खास बातें साझा की हैं। पंकज ने बताया कि ओटीटी और फिल्में में एक ही किरदार को निभाना कितना अलग होता है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi's explained difference of same role in mirzapur the movie on ott and movie
पकंज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कभी ओटीटी पर रिलीज हुई मिर्जापुर सीरीज अब सिनेमाघरों में 'मिर्जापुर: द मूवी' के नाम से रिलीज हो चुकी है। इसमें पंकज त्रिपाठी का किरदार कालीन भैया काफी पॉपुलर हुआ था। अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने इससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में बात की। 

विज्ञापन

कालीन भैया पर क्या बोले ? 
पकंज त्रिपाठी ने अपने किरदार के बारे में काफी कुछ बताया। एएनआई से हुई एक बातचीत में उन्होंने कहा, ‘यह एक नया किरदार है और इसकी सीमाएं भी दूर तक फैली हुई हैं। लोग इसे 5 इंच से लेकर 100 इंच तक की स्क्रीन पर देखते थे। अब तक लोग इसे व्यक्तिगत रूप में देख रहे थे। अब यह सबके लिए आ रहा है। चार सौ से पांच सौ लोग इसे एक साथ देखेंगे, और स्क्रीन बहुत बड़ी होगी करीब 15 से 20 फीट की।’

विज्ञापन

Pankaj Tripathi's explained difference of same role in mirzapur the movie on ott and movie
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@pankajtripathi

क्या सोच कर किया खुद को तैयार?
अपनी बातचीत में आगे पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मिर्जापुर की कहानी हमारे लिए हमेशा चुनौती पूर्ण रही है। उन्होंने कहा, ‘मिर्जापुर: द मूवी के किरदारों को समझना कठिन था। खासकर अभिनेता के लिए पर हमने वह काम पहले ही कर लिया है।
भले ही हम एक सीरीज बनाएं, फिर भी वह हमारे लिए एक फिल्म ही है। हमारे लिए स्क्रीन के प्रारूप को समझना महत्वपूर्ण है। यही हमारा काम है। यही हमारी कला है। चाहे वह ओटीटी हो या बड़ा पर्दा, हमारे लिए तो बात एक जैसी ही है।’

Pankaj Tripathi's explained difference of same role in mirzapur the movie on ott and movie
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

व्यक्तिगत जीवन के बारे में क्या बताया? 
अपने व्यक्तिगत जीवन में अभिनय के महत्तव के बारे में पंकज ने कहा, ’एक अभिनेता के रूप में, आपको जानना, पढ़ना और रिसर्च करना चाहिए। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि आप कौन हैं, आप कहां से आए हैं और आप यहां कैसे पहुंचे हैं?

विज्ञापन

Pankaj Tripathi's explained difference of same role in mirzapur the movie on ott and movie
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords

मिर्जापुर: द मूवी के बारे में 

  • 'मिर्जापुर द मूवी' ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 
  • सिनेमाघरों में फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा चल रहा है। 
  • अपनी रिलीज से पांच दिनों में फिल्म ने 114 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
  • फिल्म की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल मुख्य किरदारों में है। 
  • वहीं इन स्टार्स के अलावा मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed