फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Kiara Advani and Shweta Tiwari follow trend 80s shares vintage photos

80’s एआई फोटो ट्रेंड: आमिर से लेकर कियारा-परिणीति तक, बाॅलीवुड पर भी छाया 80’s ट्रेंड का खुमार, देखें तस्वीरें

Thu, 10 Sep 2026 08:03 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Sep 2026 08:03 AM IST
सार

80's Chat GPT Photo Trend:: बॉलीवुड और टीवी के कई कलाकार 80s चैट जीपीटी फोटो ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं। आमिर खान से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने सोशल मीडिया पर अपनी 80s ट्रेंड की तस्वीरें शेयर की हैं। डालिए एक नजर...

विज्ञापन
Aamir Khan Kiara Advani and Shweta Tiwari follow trend 80s shares vintage photos
परिणीति-राघव, आमिर खान, सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर अक्सर नए-नए ट्रेंड्स वायरल होते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों इंस्टाग्राम और एक्स पर चैटजीपीटी 80s फोटो ट्रेंड वायरल हो रहे हैं। इस ट्रेंड के तहत लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपनी आज की तस्वीरों को 1980 के दशक की विंटेज स्टाइल में बदल रहे हैं। खास बात यह है कि इस ट्रेंड में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई कलाकार भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

Aamir Khan Kiara Advani and Shweta Tiwari follow trend 80s shares vintage photos
आमिर खान. इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की तरफ से आमिर खान की एक तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर में अभिनेता परफेक्ट 80s वाले विंटेज लुक में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' से जुड़ी हुई है।

इमरान खान
आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने इमरान खान की एआई से बनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें इमरान खान के अलावा कई दूसरे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फोटो 'जाने तू या जाने ना' से जुड़ा हुआ लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan Kiara Advani and Shweta Tiwari follow trend 80s shares vintage photos
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, नितांशी गोयल - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 80s वायरल ट्रेंड में शामिल हुए हैं। कियारा ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक विंटेज फोटो शेयर की है। जहां कियारा पिंक ड्रेस में हैं, वहीं सिद्धार्थ डेनिम ड्रेस में हैं।

नितांशी गोयल
अभिनेत्री नितांशी गोयल भी 80s ट्रेंड का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने एआई की मदद से बनी जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं।
विज्ञापन

Aamir Khan Kiara Advani and Shweta Tiwari follow trend 80s shares vintage photos
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, सोनम बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ अच्छे पल साझा करती हैं। ऐसे में उन्होंने 80s ट्रेंड में शामिल होते हुए शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।

सोनम बाजवा
इसी तरह से सोनम बाजवा ने भी अपनी एआई से बनी शानदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने व्हाइट आउटफिट पहना है।

Aamir Khan Kiara Advani and Shweta Tiwari follow trend 80s shares vintage photos
दिव्या दत्ता, फैसल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या दत्ता
80s ट्रेंड में दिव्या दत्ता भी शामिल हुई हैं। उन्होंने अपनी मुस्कुराती हुई शानदार तस्वीर शेयर की है।

फैसल मलिक
इस ट्रेंड में हिस्सा लेने वाले कलाकारों में अभिनेता फैसल मलिक भी हैं। उन्होंने एआई की मदद से बनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बड़े कॉलर वाला आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं।

Aamir Khan Kiara Advani and Shweta Tiwari follow trend 80s shares vintage photos
अक्षरा हासन, नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा हासन
कमल हासन की बेटी और अभिनेत्री अक्षरा हासन भी 80s के ट्रेंड में शामिल हुई हैं। उन्होंने एक नहीं बल्कि अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं। चारों में वह शानदार लग रही हैं।

नेहा भसीन
अभिनेत्री नेहा भसीन ने भी 80s ट्रेंड के तहत एआई से बनी तस्वीर शेयर की है। अभिनेत्री रंग बिरंगी वन पीस में नजर आ रही हैं।

Aamir Khan Kiara Advani and Shweta Tiwari follow trend 80s shares vintage photos
श्वेता तिवारी, ऐश्वर्या सखुजा - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भी 80s ट्रेंड को फॉलो किया है। उन्होंने चैट जीपीटी से बनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री जींस और शर्ट में हैं। वह कॉलेज गर्ल की तरह नजर आ रही हैं।

ऐश्वर्या सखुजा
अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा ने अपने पति रोहित नाग के साथ अपनी एक विंटेज तस्वीर शेयर की है। ये दोनों तस्वीर में शानदार लग रहे हैं। जहां अभिनेत्री साड़ी में नजर आ रही हैं वहीं नाग फॉर्मल में हैं। 

Aamir Khan Kiara Advani and Shweta Tiwari follow trend 80s shares vintage photos
निमरत कौर , आरजे महवश, आंचल मुंजाल - फोटो : सोशल मीडिया
निमरत कौर 
निमरत कौर ने डेनिम ड्रेस में 80s की विंटेज तस्वीर शेयर की है।

आरजे महवश
आरजे महवश भी 80s ट्रेंड में शामिल हुई हैं। उन्होंने पिंक शर्ट और ग्रीन ब्लेजर में तस्वीर शेयर की है।

आंचल मुंजाल
आंचल मुंजाल ने 80s ट्रेंड में शामिल होते हुए अपनी शानदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह डेनिम आउटफिट में है। उनका लुक परफेक्ट 80s वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed