फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rani Mukherjee honoured with rajkapoor Special Contribution Award by maharashtra government

रानी मुखर्जी: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया अभिनेत्री को सम्मानित; मंच पर हुईं भावुक, कही यह बड़ी बात

Thu, 10 Sep 2026 09:50 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 09:50 AM IST
सार

Rani Mukherjee Got Special Contribution Award: रानी मुखर्जी को 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान एक्ट्रेस भावुक हो गईं। जानिए उन्होंने स्टेज से क्या कहा?

विज्ञापन
Rani Mukherjee honoured with rajkapoor Special Contribution Award  by maharashtra government
रानी मुखर्जी को मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को मुंबई में 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान अभिनेत्री रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जानें स्टेज पर मुख्यमंत्री के हाथों यह सम्मान पाने के बाद क्या बोलीं रानी?

विज्ञापन

क्यों सम्मानित हुईं रानी मुखर्जी? 
महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित हुआ था। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। उन्होंने रानी मुखर्जी को उनके सिनेमा में वर्षों के योगदान के लिए सम्मानित किया।

विज्ञापन

Rani Mukherjee honoured with rajkapoor Special Contribution Award  by maharashtra government
रानी मुखर्जी सम्मानित होते हुए - फोटो : एएनआई

मंच पर भावुक होकर क्या बोलीं रानी मुखर्जी? 
इस सम्मान को पाकर रानी मंच पर भावुक दिखाई दी। उन्होंने कहा, ‘क्योंकि मुझे यह सम्मान अपने ही लोगों और अपनी जन्मभूमि से मिल रहा है, मुझे लगता है कि यही बात इस पल को मेरे लिए सचमुच खास बनाती है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज राज कपूर जी के नाम पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार को प्राप्त करना अपने आपमें बहुत ही सम्मान की बात है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं इस सम्मान के अनुरूप रहूंगी।’

Rani Mukherjee honoured with rajkapoor Special Contribution Award  by maharashtra government
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी बोलीं- मुंबई ने दी पहचान  
रानी मुखर्जी ने आगे कहा, ‘मुंबई ने मुझे मेरी पहचान दी है। इसने मुझे अपने लोग दिए हैं। करियर दिया है। यह मेरा घर, मेरा सुरक्षित स्थान, मेरा सब कुछ रहा है। इसलिए यह पुरस्कार मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह रखेगा क्योंकि जब भी मैं इसे देखूंगी, मुझे सिर्फ एक पुरस्कार नहीं दिखेगा। मुझे मेरा मुंबई, मेरा महाराष्ट्र दिखेगा।’

विज्ञापन

Rani Mukherjee honoured with rajkapoor Special Contribution Award  by maharashtra government
रानी को हाल ही में भारतीय सिनेमा और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था। - फोटो : सोशल मीडिया

चुने गए किरदारों में साहस था 
मंच से रानी ने अपने किरदारों के चुनाव पर भी अपने भाव व्यक्त किये। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैंने हमेशा ऐसे किरदारों को चुना जो सच्चे लगते थे, जिनकी कहानी, उनके सफर और उनके लचीलेपन के कारण मैं सहज रूप से उनकी ओर आकर्षित हुई। ऐसे किरदार जिनमें साहस था। ऐसे किरदार जिनमें कमियां थीं। ऐसे किरदार जो पृष्ठभूमि में गुम होने से इनकार करते थे। ऐसी महिलाएं जो कभी किसी और के बचाव का इंतजार नहीं करती थीं।’

Rani Mukherjee honoured with rajkapoor Special Contribution Award  by maharashtra government
डेब्यू फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र को समर्पित किया पुरस्कार  
अंत में रानी ने अपना यह पुरस्कार महाराष्ट्र को ही समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत कृतज्ञता के साथ यह पुरस्कार महाराष्ट्र को समर्पित करती हूं। यहां की जनता को, यहां के कलाकारों को, यहां के टेक्नीशियंस को, यहां के फिल्म निर्माताओं को, इस खूबसूरत राज्य को अपना घर कहने वाले संपूर्ण फिल्म जगत को और उन सभी पीढ़ियों के कहानीकारों को, जो हमसे पहले आए और जिन्होंने मुझ जैसी लड़की के लिए सपने देखना संभव बनाया।'

Rani Mukherjee honoured with rajkapoor Special Contribution Award  by maharashtra government
फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

तीन दशकों से सिनेमा में योगदान  
अपने तीन दशक के करियर में रानी मुखर्जी ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। एक्ट्रेस ने 1996 में फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद ‘कुछ कुछ होता है’, 'हद कर दी आपने', 'साथिया’, ‘ब्लैक’, ‘मिसेस चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’, ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों से फिल्मी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed