समय रैना डेटिंग: क्या शेरोन वर्मा को डेट कर रहे हैं कॉमेडियन? नेटिजन ने पूछा सवाल तो दी ऐसी प्रतिक्रिया
Samay Raina On dating Sharon Verma: समय रैना और शेरोन वर्मा की डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। हाल ही में खुद कॉमेडियन से इसे लेकर सवाल किया गया। जानिए उन्होंने क्या कहा?
विस्तार
मशहूर कॉमेडियन समय रैना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। शेरोन वर्मा के साथ उनके लिंकअप के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, कॉमेडियन के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में बीते दिनों शेरोन भी शामिल हुईं। इस दौरान समय और शेरोन के बीच जबर्दस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। अब इस बारे में समय ने चुप्पी तोड़ी है।
लिंकअप के सवाल पर क्या बोले समय?
शेरोन के साथ नाम जोड़े जाने पर समय रैना ने रिएक्शन दिया है और डेटिंग की बात से साफ इनकार किया है। दरअसल, कॉमेडियन ने 'आस्क मी एनीथिंग' सैशन इंस्टाग्राम पर रखा। इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक यूजर ने सवाल किया है कि क्या आप शेरोन को डेट कर रहे हैं? इस पर समय रैना ने जवाब दिया, 'नहीं भाई, सिर्फ इंटरनेट पर अपने तरह की चीजें हो रही हैं'।
क्यों शुरू हुईं डेटिंग की अटकलें?
समय रैना के शो में जब शेरोन वर्मा पहुंचीं तो दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा। इतना ही नहीं, समय रैना और उनकी नोंकझोंक भी हुई। एक-दूसरे पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद भी हुआ। समय और शेरोन की बातचीत के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद इनकी डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा। मगर, अब खुद समय ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है।
आलिया भट्ट की 'अल्फा' कैसी लगी?
इसी सैशन में एक यूजर ने समय रैना से पूछा कि ईमानदारी से बताना क्या आपको 'अल्फा' पसंद आई? इस पर समय ने जवाब दिया, 'मैं भगवान की कसम खाता हूं, मुझे यह वाकई अच्छी लगी। मुझे यह काफी मजेदार लगी। हमने इसे लेकर एक वॉच पार्टी रखी और सभी ने इस फिल्म को काफी एंजॉय किया'। बता दें कि फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन करने आलिया भट्ट और शरवरी समय के शो में पहुंची थीं। बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही है।