हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में महिला विंबलडन का फाइनल देखने पहुंचीं। इस खूबसूरत जोड़े को हाथों में हाथ डालकर बड़ी सी मुस्कान के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए देखा गया। एक साथ दोनों की जोड़ी कमाल लग रही थी।
Sonam Kapoor: पति आनंद आहूजा के साथ महिला विंबलडन का फाइनल देखने पहुंचीं सोनम कपूर, दिलकश अंदाज से जीता दिल
अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर सोनम ने पीले, नीले और काले रंग की धारियों वाले को-ऑर्ड सेट, स्लीक ब्लैक शूज और एक स्टाइलिश ब्लैक बैग के साथ खुद को स्टाइल किया था। दूसरी ओर आनंद ने ग्रे शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। सोनम ने इवेंट में जाने के अपने उत्साह को भी साझा किया।
Anupam kher: अनुपम खेर ने साझा किए शुभ आशीर्वाद समारोह के वीडियो, मुकेश अंबानी की तारीफ में कह दी बड़ी बात
अपनी इंस्टाग्राम उन्होंने विंबलडन महिला फाइनल को लेकर कई स्टोरीज शेयर कीं। एक वीडियो में वह कहती दिखीं, " महिला विंबलडन का फाइनल देखने जा रही हूं। बहुत उत्साहित हूं।" इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में उन्होंने लिखा, "मुझे जीवन में हमेशा सर्वश्रेष्ठ दिखाने के लिए आनंद आहूजा मुझे आपसे प्यार है।"
Box Office Collection: दूसरे दिन इंडियन 2- सरफिरा का नहीं दिखा कमाल, कल्कि 2898 एडी की कमाई में उछाल
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले थे। सोनम लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं।
Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में रजनीकांत ने छुए बिग बी के पैर, वीडियो वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी आगामी फिल्म बैटल फॉर बिटोरा है। इस फिल्म को लेकर फिलहाल कोई ताजा अपडेट नहीं आया है। वहीं, उनके पास एक और प्रोजेक्ट है, जिसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने पवन सादिनेनी के साथ साइन की नई फिल्म, 'लकी भास्कर' पर टिकी हैं फैंस की निगाहें