आईफोन 18 लॉन्च इवेंट: मेहमान बनकर पहुंचे तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों, सीईओ टर्नस ने सेलेब्स को दिखाए नए मॉडल
Tripti Dimri And Ap Dhillon In Apple iphone Launch Event: एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और सिंगर एपी ढिल्लों कैलिफोर्निया में एप्पल के आईफोन 18 लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान फैंस और वहां मौजूद स्टाफ सेलेब्स का स्वागत करते दिखे।
विस्तार
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और सिंगर एपी ढिल्लों हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित क्यूपर्टिनो शहर पहुंचे। यहां दोनों ने एप्पल लॉन्च इवेंट में शिरकत की। इस दौरान एप्पल के सीईओ जॉन टर्नस ने उन्हें नए आईफोन 18 प्रो मॉडल दिखाए। इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
आईफोन लॉन्च इवेंट में पहुंचे सितारे
क्यूपर्टिनो शहर में आयोजित इस इवेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और सिंगर एपी ढिल्लों को आमंत्रित किया गया था। इवेंट में आईफोन 18 प्रो मॉडल और आईफोन 18 डुओ को लॉन्च किया गया। इवेंट के दौरान कंपनी के सीईओ जॉन टर्नस को सेलेब्स के साथ बातचीत करते देखा गया।
अमेरिका में भी छाए सेलेब्स
इस इवेंट के दौरान वहां मौजूद लोग इन सेलेब्स को घेर कर खड़े हुए थे। वहीं सीईओ टर्नर भी अपने भारतीय मेहमनों को एप्पल के इस नए फोन के फीचर्स दिखाने में व्यस्त लगे। इस दौरान एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने रेड कोट और डेनिम में नजर आईं। वहीं एपी ढिल्लों ग्रे जेकेट में दिखाई दिए।
तृप्ति डिमरी का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो तृप्ति जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं। आखिरी बार ‘ओ रोमियो’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर थे। वहीं ओटीटी पर उनकी फिल्म 'मां बहन' भी रिलीज हुई।