'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत खिलाड़ी था...' अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' का यह डायलॉग तो आपको बखूबी याद होगा। फिल्म में इस डायलॉग को बोलने वाले अभिनेता मुश्ताक खान इन दिनों अपने अपहरण की खबर के बाद से चर्चा में चल रहे हैं। यूं तो अपने करियर में उन्होंने बहुत फिल्में की हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ यादगार फिल्मों में निभाए गए उनके किरदारों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 6
आशिकी
- फोटो : इंस्टाग्राम
आशिकी
1990 में आई फिल्म 'आशिकी' में मुश्ताक खान का किरदार एक 'रफ्फू मास्टर' का था। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी दोनों के प्यार पर आधारित थी। रफ्फू मास्टर बने मुश्ताक फिल्म में अनु और राहुल के प्यार के बीच एक अहम कड़ी बने थे, जिन्होंने दोनों की चिट्ठियां एक-दूसरे को दी थीं।
3 of 6
हम हैं राही प्यार के
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब (शेमारू कॉमेडी)
हम हैं राही प्यार के
इस लिस्ट में अगली फिल्म है 'हम हैं राही प्यार के'। 1993 में आई इस फिल्म में मुश्ताक खान ने भगवति प्रसाद मिश्रा का किरदार निभाया था, जो आमिर खान की फैक्ट्री में हिसाब-किताब का काम संभालते थे। फिल्म में मुश्ताक के कई कॉमेडी सीन्स हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म में आमिर खान और जूही चावला के प्यार को मंजिल दिलाने में भी मदद की थी।
4 of 6
सनी देओल के साथ मुश्ताक खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
गदर और गदर 2
साल 2001 में आई 'गदर' और 2023 में आई 'गदर 2' में भी मुश्ताक खान का किरदार काफी यादगार रहा। इस फिल्म में मुश्ताक खान ने 'गुल खान' उर्फ 'गुल्लू' का किरदार निभाया है, जो सनी देओल का सौतेला भाई है। फिल्म में तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) की प्रेम कहानी दिखाई गई है। जब तारा सिंह अपनी पत्नी सकीना को लेने अपने बेटे और दोस्त के साथ पाकिस्तान जाता है तो वह वहां अपने सौतेले भाई गुल्लू के घर में पनाह लेता है। ऐसे ही 'गदर 2' में भी मुश्ताक खान ने 'गुल्लू' का ही किरदार निभाया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
5 of 6
वेलकम
- फोटो : इंस्टाग्राम
वेलकम
2007 में रिलीज हुई 'वेलकम' मुश्ताक खान के करियर की सबसे मशहूर फिल्म रही, जिसके डायलॉग ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। फिल्म में उन्होंने नाना पाटेकर के गैंग में एक गुंडे 'बल्लू' का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्हें एक ही डायलॉग मिला था, लेकिन यह डायलॉग ही उनके लिए मील का पत्थर बन गया, जिस पर आज भी मीम्स बनते हैं। वह डायलॉग था, 'मेरी एक टांग नकली है। मैं हॉकी का बहुत बड़ा प्लेयर था। एक दिन उदय भाई को मेरी किसी बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने मेरे ही हॉकी से मेरी टांग के दो टुकड़े कर दिए, लेकिन दिल के बहुत अच्छे हैं। फौरन मुझे हॉस्पिटल ले गए और मेरी नकली टांग लगवाई।'