फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Radhika Shares selfie with Trisha Krishnan sparks buzz as CM Vijay flags off Ajiths race

अजित कुमार: लंदन पहुंचे सीएम विजय ने रेसर को लगाया गले, राधिका-तृषा की सेल्फी पर मचा हंगामा; जानें पूरा मामला

Sat, 12 Sep 2026 10:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 12 Sep 2026 10:09 PM IST
सार

Trisha Krishnan: तमिलनाडु के सीएम विजय ले मैन्स कप को हरी झंडी दिखाने के लिए यूनाइटेड किंगडम पहुंचे हैं। इस रेस में अभिनेता और रेसर अजित कुमार ने हिस्सा लिया है। लंदन से राधिका ने तृषा के साथ सेल्फी शेयर की है, जिससे फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं। विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर अटकलें लगती रही हैं।
 

विज्ञापन
Radhika Shares selfie with Trisha Krishnan sparks buzz as CM Vijay flags off Ajiths race
राधिका, तृषा, अजित कुमार, सीएम विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय को सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट पर अभिनेता अजित कुमार को गले लगाने के लिए दौड़ते हुए देखा गया। यूके में मिशेलिन ले मैन्स कप के सिल्वरस्टोन राउंड से पहले अजित ने खुद विजय का स्वागत किया। यह पल इसलिए खास है क्योंकि फैंस लंबे समय से इन दोनों कलाकारों को एक-दूसरे का प्रतिद्वंदी मानते रहे हैं। तमिल सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स होने के बावजूद, अजित कुमार और विजय के बीच दो दशकों से ज्यादा समय से अच्छे संबंध रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


राधिका ने तृषा के साथ शेयर की सेल्फी
इस बीच अभिनेत्री राधिका सरथकुमार और त्रिषा कृष्णन ने लंदन से एक सेल्फी शेयर करके फैंस को चौंका दिया है। यह सेल्फी तब शेयर की गई जब अजित कुमार यूनाइटेड किंगडम में अपनी रेसिंग के लिए तैयारी कर रहे थे। राधिका ने इस पोस्ट के जरिए रेस से पहले अजित को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधिका ने अजित को दी बधाई
इससे पहले राधिका ने त्रिषा के साथ एक सेल्फी शेयर की और रेस से पहले अजित को शुभकामनाएं दीं। दोनों लंदन में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'लंदन में खूबसूरत त्रिशा से मुलाकात हुई! हमारे अपने अजित कुमार को इस वीकेंड ट्रैक पर उतरने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अजित को जुनून, समर्पण और फोकस के साथ आगे बढ़ते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। वह एक अचीवर हैं और हमेशा की तरह विनम्र और हैंडसम हैं। हमारे लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।'
 

आयोजकों ने किया विजय का अभिवादन
इससे पहले आयोजकों ने एक आधिकारिक पोस्ट में लिखा, 'इस वीकेंड सिल्वरस्टोन में एक खास मेहमान हरी झंडी दिखाएंगे! सी. जोसेफ विजय। भारतीय अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री यूके में हमारे भारतीय ड्राइवरों का समर्थन करने और 44-कार ग्रिड के सामने आधिकारिक तौर पर सिल्वरस्टोन राउंड शुरू करने के लिए हमारे साथ जुड़ेंगे। हम इस शनिवार को रेसिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Le Mans Cup (@lemanscup)


 

विजय को लेकर क्या बोले अजित?
अजित ने कहा कि सिल्वरस्टोन में विजय की मौजूदगी तमिलनाडु और भारत में खेलों को बढ़ावा देने की व्यापक रुचि का हिस्सा है। विजय की यात्रा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'सी. जोसेफ अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर सिल्वरस्टोन में हमसे मिलने आ रहे हैं। हम पिछले 34 वर्षों से फिल्म उद्योग में सहकर्मी रहे हैं। मैं उन्हें लेकर बहुत खुश हूं। वह अब मुख्यमंत्री-निर्वाचित हैं।'

Radhika Shares selfie with Trisha Krishnan sparks buzz as CM Vijay flags off Ajiths race
विजय और तृषा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय और तृषा का रिश्ता
आपको बता दें कि विजय और त्रिशा ने पहली बार धरणी की 2004 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'घिल्ली' में साथ काम किया था। 
बाद में उन्होंने 'तिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवि' और 'लियो' में साथ काम किया और तमिल सिनेमा की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बन गए।
उनकी दोस्ती और साथ में सार्वजनिक रूप से दिखने के कारण अक्सर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं, हालांकि किसी भी अफवाहों की पुष्टि नहीं की है। 
यह अटकलें तब और तेज हो गईं जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने शादी के 26 साल बाद तलाक की अर्जी दायर की।
उन्होंने एक अभिनेत्री के साथ विजय के कथित रिश्ते का हवाला दिया था। बाद में उन्होंने यह अर्जी वापस ले ली।
इसके बाद विजय और तृषा को चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में साथ देखा गया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radikaa Sarathkumar (@radikaasarathkumar)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed