फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta Reveals Why She Never Watch Her Own Films Actress Says I Can Never Judge Myself On Screen

प्रीति जिंटा: आखिर क्यों अपनी ही फिल्में देखने से कतराती हैं अभिनेत्री? किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 12 Sep 2026 06:20 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 12 Sep 2026 06:20 PM IST
सार

Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जल्द फिल्म 'वाइब' में नजर आने वाली हैं। इस बीच उन्होंने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वे अपनी ही फिल्में नहीं देखती हैं। जानिए एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा। 
 

विज्ञापन
Preity Zinta Reveals Why She Never Watch Her Own Films Actress Says I Can Never Judge Myself On Screen
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बंटवारा 1947' में नजर आने के बाद अब अभिनेत्री प्रीति जिंटा जल्द ही कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी हिंदी एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में वे जमकर टीम के साथ इस मूवी को प्रमोट करती हुए नजर आ रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने परफॉर्मेंस और ऑन-स्क्रीन प्रेसेंस पर खुलकर बात की। 
विज्ञापन


क्यों प्रीति जिंटा नहीं देखतीं अपनी ही फिल्में? 
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने कहा कि इतने समय के अनुभव के बाद भी खुद को स्क्रीन पर देखना उनके लिए आसान नहीं रहता है।
विज्ञापन


प्रीति ने कहा, 'मैं स्क्रीन पर खुद को कभी जज नहीं कर पाती हूं। मैं खुद को स्क्रीन पर नहीं देखती हूं। जब मेरी फिल्म पूरी हो जाती है तो मैं उसे नहीं देखती। मुझे बैठकर खुद को देखना बहुत अजीब लगता है। ऐसा नहीं है कि मैं फिल्म देखना नहीं चाहती, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाती। मुझे बार-बार लगता है कि मैं यह सीन और बेहतर कर सकती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Preity Zinta Reveals Why She Never Watch Her Own Films Actress Says I Can Never Judge Myself On Screen
'वाइब' के टीजर में प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu
'वाइब' में कौनसा किरदार निभाएंगी प्रीति जिंटा? 
  • फिल्म 'वाइब' में प्रीति जिंटा मैडम एच नाम की एक सुपर स्पाई का किरदार निभा रही हैं।
  • वह दो आम लोगों को एक सीक्रेट मिशन के लिए भर्ती करती हैं।
  • फिल्म के लिए प्रीति ने कई एक्शन सीन्स भी किए हैं।
  • उन्होंने कोशिश की कि ज्यादातर एक्शन खुद करें, हालांकि उन्होंने माना कि स्टंट शूट करना काफी तकनीकी तैयारी और तालमेल का काम होता है।

Preity Zinta Reveals Why She Never Watch Her Own Films Actress Says I Can Never Judge Myself On Screen
कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: क्या ऑस्कर में एंट्री करेगी फिल्म? निर्माता नम्रता सिंह ने किया बड़ा खुलासा, कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed