Game Changer: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में पहली बार राम चरण और कियारा आडवाणी साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए राम चरण ने निर्देशक एस शंकर के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे निर्माता दर्शकों के लिए कुछ खास झलकियां जारी करते जा रहे हैं। वहीं, अब खबर है कि दर्शकों को फिर फिल्म से जुड़ी कुछ खास जानकारियां मिल सकती हैं।
2 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : एक्स @GameChangerOffl
राजनीतिक ड्रामा है 'गेम चेंजर'
'आरआरआर' की वैश्विक सफलता के बाद मेगा पावर स्टार राम चरण अपनी अगली बड़ी रिलीज 'गेम चेंजर' के लिए तैयार हैं, जो शंकर शनमुगम द्वारा निर्देशित एक राजनीतिक ड्रामा है। जल्द ही प्रमोशन में तेजी आने की उम्मीद के साथ प्रशंसक खुद राम चरण से एक महत्वपूर्ण अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
3 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan
राम चरण देंगे नया अपडेट
राम चरण आज शाम साईं दुर्गा तेज की अगली फिल्म 'एसडीटी 18' के टीजर लॉन्च इवेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिससे उम्मीदें बढ़ गई हैं कि वह गेम चेंजर के बारे में नई जानकारी साझा कर सकते हैं। अब तक निर्माताओं ने तीन गानों के साथ एक टीजर जारी किया है और खबर है कि फिल्म के दो और गाने आने वाले हैं, जिसकी जानकारी संगीतकार थमन ने दी थी।
4 of 5
फिल्म गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
नहीं बनेगा फिल्म का सीक्वल
वहीं, अब उम्मीद है कि राम चरण आज शाम 'गेम चेंजर' को लेकर बड़ी जानकारी साझा करेंगे। इसके साथ ही फैंस को फिल्म के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले खबर आई थी कि इस फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए एस शंकर तैयार नहीं हैं। दरअसल, यह पुष्टि हो गई है कि गेम चेंजर एक स्टैंडअलोन प्रोजेक्ट है, जिसके सीक्वल की कोई योजना नहीं है। एस शंकर के लिए यह एक भव्य प्रोजेक्ट है। शंकर ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में तीन साल का लंबा समय लिया है और खबरों के अनुसार वे कहानी को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
5 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।