{"_id":"6aa59ef59b37ca722502707e","slug":"tv-actress-devoleena-bhattacharjee-slams-rohit-roys-tv-jibe-says-people-know-him-as-ronit-roys-brother-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहित रॉय के बयान पर विवाद: 'कूड़ेदान' वाले मामले पर भड़की देवोलीना भट्टाचार्जी, अभिनेता से पूछे सख्त सवाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रोहित रॉय के बयान पर विवाद: 'कूड़ेदान' वाले मामले पर भड़की देवोलीना भट्टाचार्जी, अभिनेता से पूछे सख्त सवाल
Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
सार
Devoleena Bhattacharjee: टीवी की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने रोहित रॉय के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने टीवी को 'कूड़ेदान का माध्यम' कहा था। उन्होंने उनसे कई सवाल भी पूछे हैं।
विज्ञापन
देवोलीना भट्टाचार्जी, रोहित रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता रोहित रॉय ने टीवी को 'कूड़ेदान जैसा माध्यम' कहकर चर्चा छेड़ दी है। रोहित ने कहा कि फिल्म स्टार्स में एक खास तरह का स्टाइल और क्लास होता है जो अक्सर टेलीविजन कलाकारों में नहीं दिखता। इस पर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने रोहित रॉय की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग उन्हें सिर्फ रोनित रॉय के भाई के तौर पर जानते हैं।
विज्ञापन
देवोलीना ने रोहित रॉय से पूछा सवाल
रोहित रॉय की बातों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि रोहित उसी माध्यम का अपमान कर रहे थे, जिसने उन्हें काम और पहचान दी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर वह टेलीविजन के बारे में इतना बुरा सोचते थे, तो इतने वर्षों तक इसका हिस्सा क्यों बने रहे।

देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित रॉय पर भड़की देवोलीना
देवोलीना ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, 'लोगों की एक अजीब आदत होती है कि वे उसी हाथ को काटते हैं जो उन्हें खिलाता है। उसी थाली में छेद करते हैं जिसमें वह खाते हैं। उनकी बातें बिल्कुल वैसी ही लग रही हैं। फिल्मों की तो बात छोड़िए, सच कहूं तो मुझे यह भी याद नहीं कि वह किस टीवी सीरीज में थे। सच कहूं तो, ज्यादातर लोग उन्हें सिर्फ रोनित रॉय के भाई के तौर पर जानते हैं। अगर टीवी इतना ही बुरा था, तो उन्होंने इतने वर्षों तक इसका हिस्सा बने रहने का फैसला क्यों किया? अब वह उसी माध्यम को 'डस्टबिन' कह रहे हैं।'

बड़ा बयान: क्यों रोहित रॉय ने टीवी को कहा- कूड़े जैसा? कभी डेली सोप से ही अभिनेता ने शुरू किया था करियर
रोहित रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या रोहित कर रहे बॉलीवुड स्टार्स पर तंज?
देवोलीना ने यह भी कहा कि रोहित की बातों को उन बॉलीवुड एक्टर्स पर तंज के तौर पर देखा जा सकता है जो अक्सर टेलीविजन पर आते हैं। उन्होंने कहा, 'आज हर बड़ा बॉलीवुड स्टार अपनी फिल्मों को प्रमोट करने, रियलिटी शो होस्ट करने और दर्शकों से जुड़े रहने के लिए टेलीविजन पर आता है। क्या वह यह कहना चाह रहे हैं कि वे सभी 'डस्टबिन मीडियम' में काम कर रहे हैं? यह बस उसी इंडस्ट्री को नीचा दिखाकर ध्यान खींचने की एक हताश कोशिश लगती है जिसने उन्हें बनाया है।'

क्या बोले थे रोहित रॉय?
इससे पहले रोहित रॉय ने किंडल कास्ट से बातचीत में कहा था कि मुझसे यह सवाल कई बार पूछा गया है और कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझे एहसान-फरामोश नहीं लगना चाहिए। मगर टेलीविजन एक 'डस्टबिन मीडियम' है। आप इसे आज देखते हैं, यह कल के अखबार जैसा होता है। कल आप इसे भूल जाते हैं। इसलिए भारत में दुर्भाग्य से जिस तरह का और जितना कंटेंट बनाया जा रहा है, उसमें शायद ही कोई क्रिएटिविटी होती है।'

देवोलीना का वर्कफ्रंट
देवोलीना भट्टाचार्जी ने 2011 में शो 'संवारे सबके सपने प्रीतो' से अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
'साथ निभाना साथिया' में वह गोपी बहू के रोल से मशहूर हुईं।
देवोलीना आखिरी बार टेलीविजन शो 'छठी मैया की बिटिया' में नजर आई थीं।
उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' में भी एक खास भूमिका निभाई थी।