{"_id":"6aa573eea3bd16da4204d5c1","slug":"new-update-on-salman-khan-upcoming-film-maatrubhumi-release-date-will-be-announced-after-cbfc-review-the-film-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातृभूमि: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब होगा रिलीज की तारीख का एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मातृभूमि: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब होगा रिलीज की तारीख का एलान
Sat, 12 Sep 2026 09:17 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 12 Sep 2026 09:17 PM IST
सार
Maatrubhumi Update: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। यह अपडेट इसकी रिलीज डेट से जुड़ी है।
विज्ञापन
मातृभूमि
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के नाम की घोषणा से लेकर मोशन पोस्टर लुक रिवील के बाद से फिल्म को लेकर सभी की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। इस बीच इस फिल्म पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पता चला है कि फिल्म को लेकर तैयारी चल रही है और इसे सेंसर बोर्ड के सामने पेश किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
कब सामने आएगी फिल्म की रिलीज डेट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' लगभग तैयार है। बस वीएफएक्स के कुछ हिस्सों पर अभी काम चल रहा है। फिल्म थिएटर में शानदार अनुभव देने वाली है। जैसे ही केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड समेत सभी संबंधित डिपार्टमेंट्स फिल्म देख लेंगे, मेकर्स इसकी रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। फिलहाल सेंसर बोर्ड ने फिल्म नहीं देखी है। पब्लिक रिलीज से पहले जब फिल्म अपने फाइनल स्टेज पर पहुंचेगी, तब आगे की अपडेट्स सामने आएंगी।

'बैटल ऑफ गलवां' का गाना 'मातृभूमि'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सीबीएफसी ने क्यों रोका सर्टिफिकेट?
इस साल जुलाई की शुरुआत में खबरें आईं कि सीबीएफसी ने सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' के लिए मंजूरी का सर्टिफिकेट अगले आदेश तक रोक दिया है। रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म को लेकर चीन में विवाद खड़ा हो गया था। इसका टीजर रिलीज होने के बाद कई Weibo यूजर्स ने फिल्म पर गलवान घाटी की झड़प को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया था।

हैवान कलेक्शन: क्या दूसरे दिन चला अक्षय और सैफ की फिल्म का जादू? जानें ‘हनुमान अंश’ के आगे कितनी हुई कमाई
कब रिलीज हुआ 'मातृभूमि' का टीजर?
- मेकर्स ने सलमान खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर 27 दिसंबर 2025 को फिल्म का टीजर जारी किया था।
- फिल्म में सलमान खान ने कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभाया है, जो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे।
- उन्होंने बॉर्डर पर डिसइंगेजमेंट एग्रीमेंट (सेनाओं को पीछे हटाने का समझौता) को लागू करते समय हुई झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था।
- अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि’ को सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है।
- फिल्म में चित्रांगदा सिंह के साथ-साथ अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।
- इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का वर्कफ्रंट
इन दिनों सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं। वह फैंस के वीकेंड्स को बेहद एंटरटेनिंग बनाने वाले हैं।
फिल्मों की बात करें तो सलमान खान SKV63, जिसका संभावित टाइटल ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है, के अलावा राज और डीके के साथ उनकी थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं।