फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hanuman ansh ott release producer ragini sona denied all rumours about digital deal

हनुमान अंश: क्या नीम करौरी बाबा पर बनी फिल्म को मिली 100 करोड़ की ओटीटी डील? निर्माता रागिनी ने बताया सच

Sat, 12 Sep 2026 07:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 12 Sep 2026 07:29 PM IST
सार

Hanuman Ansh: नीम करौरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है। हाल ही में खबरें आई कि फिल्म को 100 करोड़ रुपये की ओटीटी डील मिली है, जिस पर अब निर्माता ने बात की है।
 

विज्ञापन
hanuman ansh ott release producer ragini sona denied all rumours about digital deal
हनुमान अंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी भक्ति पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' नीम करौरी बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सात अगस्त को रिलीज हुई यह मूवी अभी तक 173.63 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। ऐसे में बहुत से लोग इसके ओटीटी पर आने का इंतजार भी कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म का डिजिटल पार्टनर कौन होगा, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 'हनुमान अंश' को 100 करोड़ रुपये की ओटीटी डील मिली है, मगर अब निर्माता रागिनी सोना ने उन खबरों का खंडन किया है।
विज्ञापन

क्या बोलीं 'हनुमान अंश' की निर्माता?
हाल ही में एक इंटरव्यू में रागिनी सोना ने कहा कि इस समय टीम का पूरा ध्यान दर्शकों के फिल्म देखने पर है न कि किसी डिजिटल ऑफर पर। उन्होंने साफ किया कि फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। डिजिटल रिलीज का फैसला टीम मिलकर करेगी और इसकी आधिकारिक घोषणा सही समय पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

hanuman ansh ott release producer ragini sona denied all rumours about digital deal
रागिनी सोना - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता ने अफवाहों को किया खारिज
एनडीटीवी से बातचीत में रागिनी सोना ने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है। ये सब अफवाहें हैं। कृपया इन पर ध्यान न दें। आज कितने लोग फिल्म देख रहे हैं, यह ज्यादा मायने रखता है। हमें किसी ऑफर या प्लेटफॉर्म से मिलने वाली रकम की चिंता नहीं है। हम चाहते हैं कि आप लोग फिल्म सिनेमाघरों में देखें, इसे पसंद करें और प्यार दें। दर्शक खुद फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं सुना और न ही देखा है। यह नीम करौरी बाबा का चमत्कार है।'

बड़ा बयान: क्यों रोहित रॉय ने टीवी को कहा- कूड़े जैसा? कभी डेली सोप से ही अभिनेता ने शुरू किया था करियर

विज्ञापन

ओटीटी के बारे में जानकारी नहीं
रागिनी सोना ने आगे कहा, 'नंबर आते-जाते रहते हैं। मैं अपनी पूरी टीम की ओर से साफ कहना चाहती हूं कि हमारे पास ऐसा कोई ऑफर नहीं है और न ही हम अभी ऐसे किसी ऑफर की तलाश में हैं। जो भी फैसला होगा, टीम के साथ चर्चा करके लिया जाएगा। इसकी जानकारी जल्द दी जाएगी। फिल्म सिनेमाघरों में देखिए, क्योंकि हमें खुद नहीं पता कि यह ओटीटी पर कब आएगी।'

hanuman ansh ott release producer ragini sona denied all rumours about digital deal
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
क्या ओटीटी से रिजक्ट हो गई थी 'हनुमान अंश'?
इससे पहले एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक ने कहा था कि जब वह कहानी लेकर एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास गए, तो उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास कोई ऐसी भारतीय कहानी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिकता हो। उन्होंने महाराज जी यानी नीम करौरी बाबा की कहानी सुनाई और बताया कि कहानी सुनाते समय वह भावुक हो गए थे।

निर्देशक ने महसूस की जिम्मेदारी
चतुर्वेदी ने कहा कि कहानी को रिजेक्ट किए जाने का तरीका उन्हें पसंद नहीं आया। उनके मुताबिक, उन्हें रिजेक्शन से कोई परेशानी नहीं थी क्योंकि फिल्मकार अक्सर रिजेक्शन का सामना करते हैं। लेकिन जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह उन्हें आपत्तिजनक लगी। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें यह महसूस कराया कि भारत के संतों और आध्यात्मिक सोच को एक खास नजरिए से देखा जा रहा है। इसी कारण उन्होंने इस कहानी को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी और भी ज्यादा महसूस की।

hanuman ansh ott release producer ragini sona denied all rumours about digital deal
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh
'हनुमान अंश' का कलेक्शन
  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख रुपये से खाता खोला था।
  • 36वें दिन इसने 10.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
  • 37वें दिन खबर लिखे जाने तक इसकी कमाई 8.98 करोड़ रुपये हुई।
  • इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल 182.61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed