फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg boss 20 weekend ka vaar salman khan warns kanika mann qazi touqeer aman arshifa khan

वीकेंड का वार: किसके बीच आई हाथापाई की नौबत? घरवालों ने चुने बिग बॉस और लॉस; सलमान ने किसे खतरे से चेताया?

Sat, 12 Sep 2026 11:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 12 Sep 2026 11:46 PM IST
सार

Bigg Boss 20 weekend ka waar: 'बिग बॉस' के इस सीजन का पहला वीकेंड का वार कई मायनों में खास रहा। सलमान खान ने एक प्रतिभागी की जमकर तारीफ की है। वहीं घर पर कुछ लड़ाईयां भी हुई। आइए जानते हैं क्या कुछ रहा खास?

विज्ञापन
Bigg boss 20 weekend ka vaar salman khan warns kanika mann qazi touqeer aman arshifa khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार रात 'बिग बॉस 20' का पहला वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। शो के होस्त इस सीजन में पहली बार सभी प्रतिभागियों से मुखातिब हुए। मिलते ही उन्होंने सबको अपने हिसाब से कई बातें समझाईं। मगर इस वीकेंड के वार में और भी बहुत कुछ था जो घटा। ताे चलिए सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं, कैसा रहा 'बिग बॉस 20' का पहला वीकेंड का वार एपिसोड।
विज्ञापन

यंग और कनिका में हुई बहस
एपिसोड की शुरुआत हुई कैप्टन यंग डीएसए और कनिका की बहस से हुई। जहां कनिका ने बस दो मिनट के लिए आंख बंद की तो यंग ने उन्हें याद दिलाया कि आप घर का रूल तोड़ रही हैं। इस पर कनिका भड़क गईं कि आप कैप्टन हो पर माॅनिटर मत बनो। मुझे घर के रूल मत सिखाओ मुझे सब पता है। बस इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg boss 20 weekend ka vaar salman khan warns kanika mann qazi touqeer aman arshifa khan
अमन, आसिफ - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों भिड़े आसिफ और अमन? 
आगे आसिफ और अमन भी किसी और लड़ाई के बीच सफाई देते देते भिड़ गए। आसिफ ने अमन से कहा कि जा जाकर अपना चेहरा देख तो अमन ने जवाब दिया आप तो चेहरे की बात ही मत करो। यहां से शुरु हुई दोनों की बहस एक दूसरे को चिढ़ाते चिढ़ाते गाली-गलौज और फिर लगभग हाथापाई तक पहुंच गई। घर में मौजूद बाकी लोगों ने दोनों को लड़ने से बचाया।
विज्ञापन

Bigg boss 20 weekend ka vaar salman khan warns kanika mann qazi touqeer aman arshifa khan
काजी तौकीर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने क्यों की काजी तौकीर की तारीफ?
इसके बाद वीकेंड का वार शुरू हुआ। सलमान खान आए और घर वालों को बताया कि वो कैमरे पर और शो पर कैसे दिख रहे हैं। सलमान ने यहा काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। उन्होंने काजी काे बॉबी देओल और जॉन ट्रेवोल्टा का भी उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब दोनों ही अभिनेताओं के पास काम नहीं था पर वह लड़ते रहे। फिर वापस आए और जीते।
सलमान ने कहा कि कुछ इसी तरह तौकीर हैं। उन्होंने भी खुद से बहुत लड़ाई की है और वापस आए है। अब वह इस शो पर एंटरटेनर बनकर चमक रहे हैं।

Bigg boss 20 weekend ka vaar salman khan warns kanika mann qazi touqeer aman arshifa khan
अर्शिफा खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
और क्या हुआ खास?
  • इसके बाद सलमान ने घर वालों के साथ एक गेम खेला। 
  • सलमान ने घर वालों से कहा कि आप लोग एक हफ्ते के अपने ताल-मेल के आधार पर एक बिग बॉस और एक बिग लॉस चुनिए। 
  • इस गेम में ज्यादातर लोगों ने काजी तौकीर को बॉस बताया, क्योंकि वह एंटरटेनर हैं। 
  • वहीं ज्यादातर लोगों ने अमन को लॉस बताया है।
     
आज क्या होगा?
आज वीकेंड का वार के दूसरे एपिसोड में सीजन का पहला एविक्शन हो सकता है। आज फिर सलमान घर पर लौटेंगे। घर वालाें से बात करेंगे। कुछ मस्ती मजाक हाेगा, जिसके बाद कोई एक खिलाड़ी घर से बेघर हो जाएगा। पहले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कनिका मान, उदिति सिंह, लव सिंह और अरशिफा खान के नाम नॉमिनेटेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed