फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Naman Shaw Lashes Out At Rohit Roy For Calling Television A Dustbin Medium says This is also a huge hypocrisy

रोहित रॉय के बयान पर विवाद: टीवी को 'कूड़ेदान' बोलने पर भड़के नमन शॉ, बोले- उनका दिमाग खराब हो गया है

Sat, 12 Sep 2026 06:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 12 Sep 2026 06:58 PM IST
सार

Naman Shaw: हाल ही में रोहित रॉय ने टीवी को 'कूड़ेदान जैसा माध्यम' कह कर बवाल मचा दिया है। इस पर टीवी के मशहूर अभिनेता नमन शॉ भड़क गए हैं। उन्होंने रोहित की आलोचना की है।
 

विज्ञापन
Naman Shaw Lashes Out At Rohit Roy For Calling Television A Dustbin Medium says This is also a huge hypocrisy
नमन शॉ, रोहित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में अभिनेता रोहित रॉय ने टेलीविजन को 'डस्टबिन मीडियम' (कूड़ेदान जैसा माध्यम) कहा है। उन्होंने टीवी के कलाकारों की तुलना सिनेमा के कलाकारों से की है। उनकी बातों पर अभिनेता नमन शॉ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रोहित की जमकर आलोचना की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन


नमन शॉ ने रोहित रॉय को लेकर क्या कहा?
टेलीविजन शो में अपने किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले नमन शॉ ने आईएनएस से कहा, 'मुझे सच में लगता है कि शायद बहुत ज्यादा बोटॉक्स उनके माथे की पहली परत के नीचे जाकर सीधे उनके दिमाग में पहुंच गया है और उसे जमा दिया है।'
विज्ञापन

 

Naman Shaw Lashes Out At Rohit Roy For Calling Television A Dustbin Medium says This is also a huge hypocrisy
रोहित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
नमन शॉ ने पूछा सवाल
उन्होंने आगे कहा, 'टेलीविजन को डस्टबिन मीडियम कहना ना सिर्फ गलत है, बल्कि यह बहुत बड़ा पाखंड भी है। खासकर तब जब यही माध्यम लगभग दो दशकों से उनकी जिंदगी और कमाई का जरिया रहा है। अगर टेलीविजन सच में इतना बुरा माध्यम था, तो उन्होंने पिछले 20 वर्षों तक इसका हिस्सा बने रहना क्यों चुना?'

बड़ा बयान: क्यों रोहित रॉय ने टीवी को कहा- कूड़े जैसा? कभी डेली सोप से ही अभिनेता ने शुरू किया था करियर

सेलेब्स ने टीवी में बनाया करियर
नमन ने आगे कहा कि टेलीविजन ने ही रोहित के भाई रोनित रॉय को दूसरा मौका दिया था। उन्होंने कहा 'हमें यह भी याद रखना चाहिए कि यही वह माध्यम था जिसने उनके भाई, रोनित दादा को वापसी का मौका दिया। टेलीविजन ने अनगिनत कलाकारों, टेक्नीशियन, लेखक, निर्देशक और दूसरे लोगों को मौके दिए हैं, जिन्होंने इसके जरिए अपना पूरा करियर बनाया है।

Naman Shaw Lashes Out At Rohit Roy For Calling Television A Dustbin Medium says This is also a huge hypocrisy
रोहित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
नमन को क्यों लगा बुरा?
अपने सफर के बारे में बात करते हुए नमन ने कहा, 'मैं पिछले 20 वर्षों से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा रहा हूं और मैं यह बात बहुत गर्व के साथ कहता हूं। टेलीविजन ने ही मेरा घर चलाया है। इसने मुझे काम, पहचान, मौके और करियर दिया है। इसलिए जब कोई पूरे माध्यम को ही 'डस्टबिन' कहकर खारिज कर देता है, तो मुझे बुरा लगता है।'

क्या बोले थे रोहित?
रोहित ने एक इंटरव्यू में टेलीविजन को डस्टबिन मीडियम कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म स्टार्स में एक खास तरह का स्टाइल और क्लास होता है जो टीवी एक्टर्स में नहीं होता।
विज्ञापन

Naman Shaw Lashes Out At Rohit Roy For Calling Television A Dustbin Medium says This is also a huge hypocrisy
नमन शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
नमन शॉ का वर्कफ्रंट
  • नमन शॉ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' से की थी।
  • वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'कसम से' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे शो का हिस्सा रहे।
  • शो 'मंगल लक्ष्मी' में वह आदित सक्सेना के किरदार के लिए मशहूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed