फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवान कलेक्शन: क्या दूसरे दिन चला अक्षय और सैफ की फिल्म का जादू? जानें ‘हनुमान अंश’ के आगे कितनी हुई कमाई

Sat, 12 Sep 2026 08:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 12 Sep 2026 08:23 PM IST
सार

Haiwaan Box Office Collection: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैवान' सिनेमाघरों में चल रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसे कई दूसरी फिल्मों से टक्कर मिल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं इसने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है। 
 

विज्ञापन
Haiwaan box office collection day 2 know total earning of Akshay Kumar and Saif Ali Khan film
हैवान - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अदाकारी वाली फिल्म 'हैवान' की रिलीज का आज दूसरा दिन है। प्रियदर्शन की फिल्म को लेकर दर्शकों में जैसा क्रेज था वह बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिख रहा है। पहले दिन फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई और घट गई है। इसे वीकएंड का भी फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। इसके आगे सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है।
Haiwaan box office collection day 2 know total earning of Akshay Kumar and Saif Ali Khan film
हैवान फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'हैवान' की दूसरे दिन की कमाई 
फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। पहले दिन फिल्म ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक बुलाने में नाकाम रही। ओपनिंग डे पर इसने तीन करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा नहीं मिला। शनिवार को खबर लिखे जाने तक इसने 1.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन 4.32 करोड़ रुपये हो गया है।
Haiwaan box office collection day 2 know total earning of Akshay Kumar and Saif Ali Khan film
मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
किन फिल्मों से मिल रही 'हैवान' को टक्कर?
  • फिल्म 'हैवान' को बॉक्स ऑफिस पर सीधे तौर पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' से टक्कर मिल रही है।
  • 'हैवान' ने दूसरे दिन सिर्फ 1.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं 'हनुमान अंश' ने रिलीज के 37वें दिन 8.98 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
  • इसी तरह से 'मिर्जापुर द मूवी' से भी 'हैवान' को कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • 'मिर्जापुर द मूवी' ने नौवें दिन 6.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इन दोनों फिल्मों के अलावा 'टॉक्सिक' और 'इरुमुडी' जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में लगी हैं, जो 'हैवान' को टक्कर दे रही हैं।

हनुमान अंश: क्या नीम करौरी बाबा पर बनी फिल्म को मिली 100 करोड़ की ओटीटी डील? निर्माता रागिनी ने बताया सच

विज्ञापन
विज्ञापन
Haiwaan box office collection day 2 know total earning of Akshay Kumar and Saif Ali Khan film
हैवान - फोटो : यूट्यूब
क्या है 'हैवान' की कहानी?
कहानी है श्याम (सैफ अली खान) की, जो जन्म से भले ही देख नहीं सकता, लेकिन मार्शल आर्ट्स का उस्ताद है। श्याम एक पॉश सोसाइटी में मेंटेनेंस मैनेजर है। कहानी में मोड़ तब आता है जब सोसाइटी के मेंबर और रिटायर्ड जज प्रधान (बोमन ईरानी) का कत्ल हो जाता है। कत्ल से पहले जज प्रधान, श्याम को अपने अतीत के एक खौफनाक राज...परशुराम (अक्षय कुमार) के बारे में बताते हैं। परशुराम एक बेगुनाह लड़का था, जिसे जज के गलत फैसले के कारण सजा हुई, उसका परिवार तबाह हो गया और वो मेंटल हॉस्पिटल पहुंच गया। अब जेल से छूटा परशुराम एक साइको किलर बन चुका है और जज से जुड़े हर इंसान को मार रहा है। उसकी अगली नजर जज की सीक्रेट बेटी नंदिनी पर है, जिसे अब इस 'हैवान' से बचाना श्याम की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Haiwaan box office collection day 2 know total earning of Akshay Kumar and Saif Ali Khan film
हैवान फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'हैवान' के बारे में जानकारी 
  • फिल्म ‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। 
  • यह फिल्म साल 2016 की मलयालम थ्रिलर फिल्म 'ओप्पम' की हिंदी रीमेक है।
  • 'हैवान' में अक्षय कुमार, सैफ अली खान के अलावा श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर और बोमन ईरानी हैं। 
  • फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इससे अक्षय और सैफ 18 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 
  • दोनों अभिनेताओं को आखिरी बार साल 2008 में 'टशन' में एक साथ देखा गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed