देशभर में जन्माष्टमी की धूम है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह त्योहार खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है और हर तरफ तैयारियां जोरों पर हैं। जहां श्रीकृष्ण का नाम है, वहां राधा रानी न हों भला कैसे हो सकता है? राधा बिना कृष्ण अधूरे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर आज हम आपको उन एक्ट्रेस से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने परदे पर राधा का किरदार अदा कर लोकप्रियता हासिल की...
Krishna Janmashtami 2024: परदे पर श्रीकृष्ण की राधिका बन खूब लोकप्रिय हुईं ये एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट
कृतिका शर्मा-श्वेता रस्तोगी
लोकप्रिय शो 'श्रीकृष्णा' में श्वेता रस्तोगी ने राधा की भूमिका अदा कर खूब चर्चा बटोरी। वे इस शो में स्वप्निल जोशी के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा शो 'जय श्री कृष्णा' में कृतिका शर्मा ने राधा की भूमिका अदा की, उन्हें काफी पसंद किया गया।
रेशमा मोदी
रवीना टंडन की कजिन और एक्ट्रेस रेशमा मोदी ने रामानंद सागर के सीरियल 'श्रीकृष्णा' में राधा रानी की भूमिका निभाई थी। अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। रवीना टंडन और रेशमा मोदी, दोनों के ही पिता इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक रहे हैं।
Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' ने उड़ाया गर्दा, 11वें दिन कर डाली 'जवान' से भी ज्यादा कमाई
पूजा बनर्जी
'कहानी हमारे महाभारत' की शो में पूजा बनर्जी ने राधा की भूमिका अदा की। पूजा चर्चित एक्ट्रेस हैं, लेकिन इस शो में अपने किरदार से उन्हें और लोकप्रियता मिली। इसके अलावा पूजा को 'देवों के देव महादेव' में पार्वती के रोल के लिए भी जाना जाता है।
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 11: 'खेल खेल में' को सप्ताहांत का मिला पूरा फायदा, करोड़ों में कमाई
हाल के दिनों में शो 'राधाकृष्ण' में एक्ट्रेस मल्लिका सिंह ने राधा रानी का रोल अदा कर खूब लोकप्रियता बटोरी है। इस शो में एक्टर सुमेध मुदगलकर के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। सुमेश शो में भगवान श्रीकृष्ण की भू्मिका में नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेत्री अभिनेत्री विरति वघानी ने शो 'जय श्री कृष्णा' में राधा का रोल अदा कर खूब चर्चा बटोरी।