{"_id":"6aa4f651bb4c69ec0c06d9f6","slug":"ameesha-patel-mother-5-lakh-diamond-bangles-stolen-40-year-old-domestic-worker-arrested-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमीषा पटेल: एक्ट्रेस की मां के घर हुई थी चोरी, पुलिस के हाथ लगी आरोपी; 5 लाख के डायमंड कंगन से जुड़ा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमीषा पटेल: एक्ट्रेस की मां के घर हुई थी चोरी, पुलिस के हाथ लगी आरोपी; 5 लाख के डायमंड कंगन से जुड़ा मामला
Sat, 12 Sep 2026 12:21 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:21 PM IST
सार
Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर से जनवरी में करीब 5 लाख कीमत के डायमंड जड़ित कंगन चोरी हो गए थे। अब इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक्ट्रेस अमीषा पटेल बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी मां के घर से करीब 5 लाख कीमत के डायमंड जड़ित कंगन चोरी हुए थे। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
5 लाख के कंगन हुए थे चोरी
कंगन चोरी मामले में कई महीनों बाद पुलिस ने उनकी 40 साल की घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब चोरी हुए गहनों को बरामद करने की कोशिश कर रही है।
FPJ की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान सीमा विनोद घाटे के रूप में हुई है। वह विरार की रहने वाली है और करीब डेढ़ साल से आशा पटेल के घर में घरेलू काम कर रही थी। जनवरी 2026 में जब घर से कंगन गायब हुए, तब से ही आशा पटेल को सीमा पर शक था।

- फोटो : सोशल मीडिया
बार-बार पूछने पर भी करती रही इनकार
आशा पटेल ने कंगन चोरी होने के बाद सीमा से इस बारे में कई बार पूछताछ की, लेकिन उसने चोरी में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके बाद आशा पटेल ने मरीन ड्राइव पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत FIR दर्ज की। इसके बाद सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कदम और पुलिस इंस्पेक्टर व्हाटकर की निगरानी में क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने सीमा घाटे को विरार से ट्रेस किया और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभी बरामद नहीं हुए चोरी के कंगन
पुलिस अब चोरी हुए डायमंड कंगन बरामद करने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। फिलहाल चोरी हुए कंगन बरामद नहीं हुए हैं।
इस मामले की जांच असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी और मरीन ड्राइव पुलिस की क्राइम डिटेक्शन टीम कर रही है।

फिल्म 'कहो ना प्यार है' के एक सीन में ऋतिक-अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कहो ना... प्यार है' से रातोंरात स्टार बनी थीं अमीषा पटेल
ये भी पढ़ें- इंटरव्यू: बापू की कौन सी सीख फॉलो कर रहे आसिफ खान? बिग बॉस 20 में अलग पहचान बनाने में जुटे ‘पंचायत’ के दामाद
- अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
- उनकी पहली ही फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और अमीषा रातोंरात घर-घर में पहचानी जाने लगीं।
- इसके बाद उन्होंने सनी देओल के साथ 'गदर' में सकीना का किरदार निभाया।
- यह फिल्म भी बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हुई और अमीषा के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बन गई।