लिटिल थॉमस: लंबे समय के बाद अनुराग कश्यप ने बच्चों के लिए बनाई फिल्म, कैसी होगी कहानी और कब होगी रिलीज?
Little Thomas Release Date: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर बच्चों के लिए सिनेमा लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'लिटिल थॉमस' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म और इसमें क्या कुछ होगा खास।
विस्तार
90 के दशक के गोवा की कहानी है 'लिटिल थॉमस'
फिल्म की कहानी 90 के दशक के गोवा में सेट है। इसमें थॉमस नाम का एक बच्चा है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। थॉमस की सबसे बड़ी इच्छा है कि उसका एक छोटा भाई हो।
थॉमस को बताया जाता है कि अगर उसे छोटा भाई चाहिए तो उसके माता-पिता को एक-दूसरे को किस करना होगा। लेकिन उसके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं और दोनों अब एक-दूसरे को किस नहीं करते। ऐसे में छोटा थॉमस अपने माता-पिता को फिर से किस करवाने की कोशिश में लग जाता है।
फिल्म की कहानी एक बच्चे की मासूम सोच और अपने परिवार को लेकर उसकी छोटी-सी इच्छा के आसपास घूमती है। यही चीज इसे बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी खास बनाती है।
फिल्म में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट हृदांश पारेख छोटे थॉमस का किरदार निभा रहे हैं।
देखें ट्रेलर-
- 'लिटिल थॉमस' का निर्देशन कौशल ओझा ने किया है।
- फिल्म को लुमिनोसो पिक्चर्स, सिविक स्टूडियोज, गुड बैड फिल्म्स, रंजन सिंह की फ्लिप फिल्म्स और अनुराग कश्यप ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
- खास बात यह है कि यह फिल्म बच्चों की कहानी पर आधारित है और अनुराग कश्यप की लंबे समय बाद इस जॉनर में वापसी हो रही है।
- यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: कनिका की अदाओं पर फिदा हुआ ये कंटेस्टेंट, आसिफ और अमन के बीच इस बात पर हुई बहस