'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है। हालांकि, इसका आधे से ज्यादा हिस्सा पहली फिल्म का ही है। इस ट्रेलर में अद्भुत दृश्य दिखाए गए हैं। फैंस काफी समय से ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' का इंतजार कर रहे हैं। अब इसके निर्माताओं ने दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर के साथ ट्रीट किया है। यह फिल्म दो जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Spider Man-Across the Spider Verse: स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स का ट्रेलर रिलीज, इस दिन दस्तक देगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के ट्रेलर में माइल्स मोरालेस का सफर दिखाया गया है। माइल्स को उनकी गर्लफ्रेंड ग्वेन स्टेसी मिलती हैं, जो उन्हें स्पाइडर वर्स लेकर जाती हैं। इसके बाद कई सारे स्पाइडर मैन एक्शन और लड़ाई करते हुए दिखते हैं। ट्रेलर में स्पाइडर मैन की अलग अलग एनिमेशन सीरीज से अलग-अलग स्पाइडर मैन दिखे। साथ ही, स्पाइडर वुमेन और स्पाइडर मंकी की भी झलक देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: Shriya Saran: श्रिया सरन ने क्यों छुपाई थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर? बताया किस बात से डरी हुई थीं अभिनेत्री
'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' में माइल्स मोरालेस की यात्रा जारी है। ट्रेलर में उन्हें बड़ा होते हुए दिखाया गया है। स्पाइडर मैन मल्टीवर्स में चला जाता है, जहां उनका सामना स्पाइडर-पीपल की एक टीम से होता है, जिस पर उसके अस्तित्व की रक्षा करने का आरोप लगाया जाता है। जब हीरो खतरे को संभालने के लिए संघर्ष करते हैं तो माइल्स अन्य स्पाइडर मैन के खिलाफ खड़ा हो जाता है। माइल्स को यह साबित करना है कि हीरो का मतलब क्या है ताकि वह उन लोगों को बचा सके, जिन्हें वह सबसे ज्यादा प्यार करता है।
यह भी पढ़ें: Avatar The Way Of Water Review: अद्भुत, अलौकिक, अकल्पनीय, अविश्वसनीय, पढ़िए ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का रिव्यू
'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' का निर्देशन जस्टिन के थॉम्पसन, जोआकिम डॉम सैंटोस और केम्प पॉवर्स ने किया है। वॉइस कास्ट में ऑस्कर इसहाक, ब्रायन टायरी हेनरी, लूना लॉरेन वेलेज, ग्रेटा ली, इस्सा राय, रेचल ड्रेच, जोर्मा टैकोन, शी विघम और जेसन श्वार्ट्जमैन शामिल हैं। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Entertainment News Live Update: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में RRR का जलवा, प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई