फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Drishyam 2 actress Shriya Saran reveals why she chose not to announce her pregnancy news

Shriya Saran: श्रिया सरन ने क्यों छुपाई थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर? बताया किस बात से डरी हुई थीं अभिनेत्री

Wed, 14 Dec 2022 12:08 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 14 Dec 2022 12:08 PM IST
सार

श्रिया सरन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी राधा और प्रेग्नेंसी के बारे में बात की। वहीं, अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा भी किया कि अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में उन्होंने किसी को जानकारी क्यों नहीं दी थी।

विज्ञापन
Drishyam 2 actress Shriya Saran reveals why she chose not to announce her pregnancy news
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री श्रिया सरन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है, इसे दर्शकों की ओर से भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब श्रिया सरन ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े कई सीक्रेट रिवील किए हैं। अभिनेत्री ने बताया है कि क्यों उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की थी? हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।

विज्ञापन

श्रिया सरन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें मोटी होना था और किसी बात की फीक्र नहीं करनी थी कि लोग क्या कहेंगे। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझमें बहुत ज्यादा डर था। मुझे लगता है कि प्रेग्नेंसी के बारे में किसी को न बताने की पीछे की मुख्य वजह यही है कि मैं इस वक्त को पूरी तरह से खुद को देना चाहती थी और छह महीने अपनी बेटी राधा के साथ बिताना चाहती थी। इस दौरान मैं मोटी होना चाहती थी, बिना बात की परवाह किए बगैर कि लिए लोग मेरे बारे में क्या लिखेंगे, मैं बस खुद पर फोकस करना चाहती थी।

Raj Kapoor: जब जमीन पर सोने वाले राज कपूर को लंदन के होटल में भरना पड़ा था जुर्माना, जानिए यह दिलचस्प किस्सा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे श्रिया ने प्रेग्नेंसी की बात छुपाने की दूसरी वजह भी बताई। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से डरी हुई थी कि अगर किसी को इस बारे में बताऊंगी तो लोग मुझे काम देने में वक्त लगाएंगे। क्योंकि यह एक विजुअल मीडियम है तो लोग आपको खास तरीके से देखना चाहते हैं। जब मैंने सबको अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया, तब मैं तीन फिल्में साइन कर चुकी थी और राधा भी नौ महीने की हो गई थी। वहीं, मेरा बढ़ा हुई वजन भी कम हो गया था।'

Besharam Rang: 'पठान' के गाने पर लगा चोरी का आरोप, डांस पर बन रहे मजेदार मीम्स, नेटिजन्स बोले- माता आ गई क्या?

विज्ञापन

बता दें कि श्रिया सरन ने 19 मार्च 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेव से शादी की थी। वहीं, उन्होंने साल अक्तूबर में श्रिया सरन ने बताया कि वह और आंद्रेई कोशेव  10 जनवरी 2021 को अपनी बेटी राधा का स्वागत इस दुनिया में कर चुके हैं। वहीं, श्रिया इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं।

Nora Fatehi: बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं दिलबर गर्ल नोरा, करोड़ों के आलीशान घर और इतनी संपत्ति की हैं मालकिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed