टॉम क्रूज: ‘डिगर’ के फ्लॉप होने पर भी दुखी नहीं हैं अभिनेता, पोस्ट साझा कर किसे कहा धन्यवाद?
Tom Cruise Post On Digger: फिल्म ‘डिगर’ की सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत के बाद टॉम क्रूज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी टीम का हौंसला बढ़ाया है। इसके साथ उन्होंने शूटिंग के दौरान की बीटीएस तस्वीरें भी पोस्ट कीं। जानें क्या है हॉलीवुड अभिनेता की पोस्ट…
विस्तार
टॉम क्रूज की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘डिगर’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक नहीं रही। मगर फिल्म के इस प्रदर्शन से एक्टर के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर बीटीएस तस्वीर शेयर करने साथ टीम के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया।
क्या है टॉम क्रूज का पोस्ट?
बीते शनिवार टॉम क्रूज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने फिल्म की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इन फोटोज के साथ अपनी टीम के लिए एक प्यार भरा कैप्शन लिखा। टॉम ने लिखा, ‘डिगर आधिकारिक तौर पर सिनेमाघरों में आ गई है और मुझे इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ इस फिल्म को बनाने का अवसर मिलने पर बहुत गर्व है। पूरी कास्ट और क्रू को उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्साह के लिए धन्यवाद। यह अनुभव सचमुच कभी न भूलने वाला था और मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि हमने क्या बनाया है।’
फिल्म ‘डिगर’ का कलेक्शन
- फिल्म डिगर ने भारत में अपने ओपनिंग डे में 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
- वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 45 लाख रुपये की कमाई की।
- फिल्म ने दो दिनों में भारत में कुल 1.10 करोड़ रुपये का करोबार कर लिया है।
- हालांकि बीते कुछ महीनों में यह सबसे कम कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
फिल्म ‘डिगर’ की कास्ट
टॉम क्रूज की फिल्म 'डिगर' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। टॉम इसमें डिगर रॉकवेल की भूमिका निभाई है। सैंड्रा हूलर, जॉन गुडमैन, माइकल स्टुहलबर्ग, जेसी प्लेमन्स, सोफी वाइल्ड, रिज अहमद और एम्मा डी'आर्सी भी इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।