फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor will join sharukh khan film king song daddy cool

किंग: शाहरुख की फिल्म में करीना की भी हुई एंट्री? ‘डैडी कूल’ गाने का बनेंगी हिस्सा, इस खूबसूरत जगह होगी शूटिंग

Tue, 06 Oct 2026 05:59 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Oct 2026 05:59 PM IST
सार

Kareena Kapoor In Film King Song: फिल्म 'किंग' के गाने  'डैडी कूल' में शाहरुख खास के साथ अभिनेत्री करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं इस गाने में कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor will join sharukh khan film king song daddy cool
करीना कपूर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। मगर इस फिल्म का गाना ‘डैडी कूल’ और भी ज्यादा खास होने वाला है। क्योंकि इसमें बादशाह के साथ करीना कपूर भी दिखाई देगीं। जानें कैसा है गाना…

विज्ञापन

'डैडी कूल' में क्या है खास 
शाहरुख खान और करीना कपूर खान आगामी एक्शन फिल्म 'किंग' के एक महत्वपूर्ण गाने  में एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म इंडस्टी की रिपोर्ट्स के अनुसार करीना ने 'डैडी कूल' नामक एक गाने में विशेष भूमिका निभाने के लिए हामी भरी है, जिसकी शूटिंग इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में एक भव्य तरीके से होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

Kareena Kapoor will join sharukh khan film king song daddy cool
फिल्म अशोका - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी कर चुकीं है शाहरुख के साथ काम 
फिल्म 'किंग' का गाना डैडी कूल ऐसा पहला प्रोजेक्ट नहीं है, जिसके लिए दोनों जुड़े हों। इसके पहले करीना और शाहरुख अशोका, कभी खुशी कभी गमऔर रा.वन जैसी बड़ी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। पिंकविला की रिपोर्ट्स अनुसार ‘डैडी कूल’ को एक्शन फिल्म के मुख्य गानों में से एक के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रोडक्शन शेड्यूल के अनुसार, कपूर को दक्षिण अफ्रीका में खान के साथ अपने हिस्से की शूटिंग के लिए लगभग पांच दिन दिए गए हैं।

विज्ञापन

Kareena Kapoor will join sharukh khan film king song daddy cool
फिल्म किंग - फोटो : सोशल मीडिया

क्रॉस-कल्चरल देखने को मिलेगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दो बॉलीवुड सितारों को एक साथ लाने के अलावा, इस सीक्वेंस में एक बड़ा क्रॉस-कल्चरल सहयोग भी देखने को मिलेगा। इस गाने में एक भारतीय कलाकार एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार के साथ नजर आएंगे। प्रोडक्शन टीम ने भले ही अंतरराष्ट्रीय संगीतकार की पहचान गुप्त रखी है। इस गाने का संगीत सचिन-जिगर ने बनाया है।

विज्ञापन

Kareena Kapoor will join sharukh khan film king song daddy cool
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
फिल्म 'किंग' के बारे में 
  • फिल्म किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। 
  • फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
  • फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed