फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Louise Fletcher: ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 24 Sep 2022 11:28 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 24 Sep 2022 11:28 AM IST
सार

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से शनिवार सुबह एक बुरी खबर सामने आई है। ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस बारे में उनके परिवार ने जानकारी दी।

विज्ञापन
Oscar winner hollywood actress Louise Fletcher passed away at the age of 88 in france
लुईस फ्लेचर - फोटो : Social media

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से शनिवार सुबह एक बुरी खबर सामने आई है। ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस बारे में उनके परिवार ने जानकारी दी। अभिनेत्री के परिवार वालों ने पुष्टि की है कि उनका निधन फ्रांस के मोंटडुरस में उनके घर पर प्राकृतिक कारणों से हुई। लुईस फ्लेचर को मिलोस फॉरमैन द्वारा निर्देशित 1975 में आई फिल्म वन फ्लू ओवर द कूकू नेस्ट में नर्स रैच्ड की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। इस फिल्म में जैक निकोलसन ने भी अभिनय किया था। 

Oscar winner hollywood actress Louise Fletcher passed away at the age of 88 in france
लुईस फ्लेचर - फोटो : Social media

अपने इस रोल के लिए उन्होंने 1976 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार भी जीता था। लुईस का जन्म 22 जुलाई, 1934 को अमेरिका के अलबामा के एक शहर बर्मिंघम में हुआ था। उनके माता-पिता बधिर थे। लुईस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1950 के दशक के अंत में लॉमैन, बैट मास्टर्सन, मावेरिक, द अनटचेबल्स और 77 सनसेट स्ट्रिप जैसी टीवी सीरीज में भी काम किया है। लुईस ने अपने 60 साल से ज्यादा के अभिनय करियर में कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है। 

Ryan Grantham: अभिनेता रयान ग्रांथम को उम्रकैद की सजा, 64 वर्षीय मां की गोली मारकर की थी हत्या

Oscar winner hollywood actress Louise Fletcher passed away at the age of 88 in france
लुईस फ्लेचर - फोटो : Social media

इसके अलावा एक्ट्रेस पिकेट फेंस और जोन ऑफ अर्काडिया में अपनी भूमिकाओं के लिए भी जानी जाती थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, लुईस की मृत्यु नींद में ही हो गई थी। अभिनेत्री ने अपने  300 साल पुराने फार्महाउस में अंतिम सांस ली। ऑस्कर जीतने के  के साथ ही लुईस अकादमी पुरस्कार, बाफ्टा पुरस्कार और एकल प्रदर्शन के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने वाली तीसरी महिला बन गई थीं। 

Rahul Dev: बिग बॉस 10 का हिस्सा बनने पर बोले राहुल देव, ‘मेरे पास काम नहीं था, इसलिए मजबूरन ये करना पड़ा’

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar winner hollywood actress Louise Fletcher passed away at the age of 88 in france
लुईस फ्लेचर - फोटो : Social media

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ऑस्कर के सबसे यादगार पलों में से एक में, अपने अकादमी पुरस्कार को स्वीकार करने के बाद भाषण देने के लिए सांकेतिक भाषा का इस्तेमाल किया था। लुईस ने साल 1959 में फिल्म निर्माता जेरी बिक से शादी की थी। हालांकि, साल 1977 में उनका तलाक हो गया था। उनके परिवार में उनके बेटा जॉन और एंड्रयू बिक, पोती एमिली काया बिक, बहन रॉबर्टा रे, 10 भतीजी और भतीजे हैं।

John Cusack: राहुल गांधी के भारत जोड़ा यात्रा के समर्थन में आए हॉलीवुड स्टार जॉन क्यूसैक, कह दी ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed