फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hollywood Star John Cusack in Support of Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

John Cusack: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आए हॉलीवुड स्टार जॉन क्यूसैक, कह दी ये बड़ी बात

Sat, 24 Sep 2022 11:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Sep 2022 11:35 AM IST
सार

अभिनेता इससे पहले किसान आंदोलन को भी अपना समर्थन दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का विरोध कर रहे छात्रों का भी सपोर्ट किया था।

विज्ञापन
Hollywood Star John Cusack in Support of Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
जॉन क्यूसैक, राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन क्यूसैक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि वह हर जगह फासीवाद विरोधी के साथ खड़े हैं। 'सेरेन्डिपिटी', 'हाई फिडेलिटी', 'कॉन एयर' और '2012' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के स्टार कुसैक सोशल मीडिया पर विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर मुखर रहे हैं।

विज्ञापन

Nikaah: 40 साल पहले तीन तलाक पर बनी थी यह फिल्म, दर्ज हुए थे 34 मामले, डरे बीआर चोपड़ा ने उठाया था यह कदम

विज्ञापन

56 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, 'भारतीय सांसद राहुल गांधी कश्मीर से केरल तक यात्रा कर रहे हैं।' उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने अभिनेता को धन्यवाद दिया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने जवाब दिया, 'हां - एकजुटता - हर जगह सभी फासीवादियों के खिलाफ।' बता दें कि अभिनेता इससे पहले किसान आंदोलन को भी अपना समर्थन दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का विरोध कर रहे छात्रों का भी सपोर्ट किया था।
Box Office Report: सिनेमा दिवस का ‘ब्रह्मास्त्र’ को मिला भरपूर फायदा, चुप समेत बाकी फिल्मों का ऐसा रहा कारोबार

विज्ञापन

कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की है जो जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। 10 सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश करने वाली यह यात्रा राज्य में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों में सात जिलों को छूएगी।
Srishty Rode: 'बिग बॉस' ने बदल दी थी सृष्टि की जिंदगी, कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड बन कर रहीं दर्शकों का मनोरंजन

विज्ञापन

हॉलीवुड स्टार के करियर की बात करें तो साल 1980 में उन्होंने 'क्लास' से फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दर्जनों फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। साल 2022 में वह आखिरी बार फिल्म 'परसूट' में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed