Ryan Grantham: अभिनेता रयान ग्रांथम को उम्रकैद की सजा, 64 वर्षीय मां की गोली मारकर की थी हत्या
नेटफ्लिक्स के मशहूर शो रिवरडेल में नजर आए रयान पर अपनी ही मां को जान से मारने का आरोप है। इस मामले में उन्होंने खुद को कोर्ट के सामने छह महीने पहले ही दोषी माना था। इसी मामले में अब अभिनेता को सजा सुनाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रयान ग्रांथम (Ryan Grantham) को अपनी मां का हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। नेटफ्लिक्स के मशहूर शो रिवरडेल में नजर आए रयान पर अपनी ही मां को जान से मारने का आरोप है। इस मामले में उन्होंने खुद को कोर्ट के सामने छह महीने पहले ही दोषी माना था। इसी मामले में अब अभिनेता को सजा सुनाई गई है।
सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कुछ अहम आदेश भी दिए। कोर्ट के अनुसार, रयान अब जिंदगी में कभी भी बंदूक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। साथ ही उन्हें जेल में रहने के 14 सालों तक पैरोल पर भी नहीं छोड़ा जाएगा। बता दें कि मामले में कनाडा के वैंकूवर स्थित ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट ने रयान ग्रांथम को सजा सुनाई है।
Chup Twitter Review: दर्शकों को पसंद आया पर्दे पर सनी देओल का कमबैक, फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि मार्च 2020 में अभिनेता ने अपनी 64 वर्षीय की मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस समय अभिनेता ने अपनी मां बारबरा वेट को गोली मारी तब वह पियानो बजा रही थीं, जिससे उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस कैथलीन केर ने कोर्ट का फैसला सुनाते हुए इस हादसे को दुखद, दिल तोड़ने वाला और जिंदगी तबाह करने वाला बताया।
Dhokha Round D Corner: आर माधवन की फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स, कोई बोला डिजास्टर तो कोई शानदार