फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christopher Nolan’s Next: 'ओपेनहाइमर' के बाद ये धमाकेदार फिल्म ला रहे क्रिस्टोफर नोलन, जानें कैसी होगी कहानी

Tue, 24 Dec 2024 09:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Dec 2024 09:40 AM IST
सार

Christopher Nolan’s Next: क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म द ओडिसी होगी। यह फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी। इस बात का खुलासा प्रोडक्शन कंपनी यूनिवर्सल ने किया है।

विज्ञापन
Oppenheimer Director Christopher Nolan Next Film is An Adaptation Of Homer The Odyssey
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिस्टोफर नोलन की अगली फिल्म द ओडिसी होगी। इस फिल्म का निर्माण यूनिवर्सल की ओर से किया जा रहा है।  यह फिल्म होमर की प्रसिद्ध कविता ओडिसी पर आधारित है, जिसे करीब 8वीं शताब्दी ईसा पूर्व लिखा गया था। इस फिल्म की शूटिंग नए आईमैक्स फिल्म तकनीक का उपयोग से दुनियाभर के स्थानों पर की जाएगी।


यह भी पढ़ें- Fire at Singer Shaan Home: सिंगर शान की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Oppenheimer Director Christopher Nolan Next Film is An Adaptation Of Homer The Odyssey
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम
यूनिवर्सल ने दी जानकारी 

यूनिवर्सल स्टूडियो ने सोमवार को एक बयान में कहा, “क्रिस्टोफर नोलन  की अगली फिल्म द ओडिसी एक एक्शन फिल्म है, जो पूरी दुनिया में आईमैक्स  फिल्म तकनीक का उपयोग करते हुए शूट की जाएगी। यह फिल्म होमर की इस ऐतिहासिक गाथा को पहली बार आईमैक्स स्क्रीन पर पेश करेगी। 17 जुलाई, 2026 को यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी।”
यह भी पढ़ें- 25 Years of Jaanwar: सनी देओल के इंकार से बचा अक्षय कुमार का करियर, ‘जानवर’ ने बना दिया फिर से हिट सितारा

Oppenheimer Director Christopher Nolan Next Film is An Adaptation Of Homer The Odyssey
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसी होगी फिल्म की कहानी

यह कविता ग्रीक कवि होमर ने लिखी है। इसमें इथाका के राजा ओडिसियस की कहानी है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए यात्रा के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करते हैं। इस यात्रा में ओडिसियस को कई खतरे उठाने पड़ते हैं, जिनमें साइकलोप्स पोलिफेमस, सीरिन्स, और जादूगरनी सर्के जैसी मशहूर घटनाएं शामिल हैं। अंत में यह कहानी ओडिसियस की अपनी पत्नी पेनलोप से मुलाकात पर समाप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oppenheimer Director Christopher Nolan Next Film is An Adaptation Of Homer The Odyssey
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम
कई बार पर्दे पर दिख चुकी है ओडिसियस की कहानी

द ओडिसी को पहले भी कई बार फिल्म और टेलीविजन पर रूपांतरित किया जा चुका है। इसे साल 1954 में इतालवी फिल्म यूलीसिस और साल 1997 की मिनी-सीरीज द ओडिसी में रुपांतरित किया गया था। हाल ही में राल्फ फाएनेस और जूलियट बिनोचे की जोड़ी को ओडिसियस और पेनलोप के रूप में देखा गया था, जो कि फिल्म द रिटर्न में थीं।

विज्ञापन
Oppenheimer Director Christopher Nolan Next Film is An Adaptation Of Homer The Odyssey
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम
ये सितारे भी आएंगे नजर

क्रिस्टोफर नोलन की इस नई फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिटा न्योंगो और चार्लीज थेरॉन जैसे प्रमुख कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। यह नोलन की यूनिवर्सल के लिए दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले उनकी फिल्म ऑपेनहाइमर ने दर्शकों पर अपना खूब जादू चलाया था। इस फिल्म का ऑस्कर्स में भी जबर्दस्त जलवा देखने को मिला था।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed