अक्षय कुमार को करियर के शुरुआती दौर में अच्छी सफलता मिली, लेकिन जल्द ही ऐसा समय आया, जब एक के बाद एक उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं। बॉलीवुड में यह कहा जाने लगा कि अक्षय कुमार का समय खत्म हो चुका है, वह एक डूबता हुआ कलाकार है। मगर अक्षय कुमार की किस्मत और मेहनत ने उनका साथ दिया, फिल्म ‘जानवर’ रिलीज हुई। अक्षय ने इस फिल्म में बिल्कुल हटकर किरदार निभाया। फिल्म ‘जानवर’ बॉक्स ऑफिस में अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही और अक्षय एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी जगह वापस पाने में कामयाब रहे। जानिए, अक्षय कुमार की इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास और अनजानी बातें।
2 of 6
फिल्म 'जानवर' में अक्षय-करिश्मा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फ्लॉप फिल्मों के बाद मिली ‘जानवर’
अक्षय कुमार ने ‘सपूत’, ‘लहू के दो रंग’, ‘इंसाफ’, ‘दावा’, ‘तराजू’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’, ‘अफलातून’, ‘कीमत’, ‘अंगारे’, ‘बारूद’, ‘संघर्ष’, ‘आरजू’ और ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ जैसी फिल्में की, लेकिन ये सभी फिल्में दर्शकों को पसंद नहीं आईं। अक्षय की यह सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। उन पर एक फ्लॉप एक्टर का ठपा लग गया। फिर अक्षय के खाते में आई फिल्म ‘जानवर’, इस फिल्म ने अक्षय के करियर को जीवनदान दे दिया। वह फिर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार बन गए।
3 of 6
फिल्म 'जानवर' का पोस्टर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सनी देओल ने ठुकराई फिल्म
अक्षय कुमार को फिल्म ‘जानवर’ में निभाए गए किरदार के कारण खूब सराहा गया। लेकिन इस फिल्म के लिए वह पहली पसंद नहीं थे। निर्देशक सुनील दर्शन ने यह फिल्म पहले सनी देओल के लिए लिखी थी लेकिन सनी के इंकार के बाद फिल्म ‘जानवर’ अक्षय के हिस्से में आई। अक्षय कुमार ने खुद फोन करके, सुनील दर्शन से इस फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। अक्षय की लगन देखकर सुनील दर्शन भी राजी हो गए और फिल्म ‘जानवर’ को उनके साथ बना लिया। फिल्म में हीरोइन के तौर करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी को लिया गया।
Suriya 44: क्रिसमस पर सूर्या के प्रशंसकों को मिलेगा खास तोहफा, 'सूर्या 44' के शीर्षक से पर्दा उठाएंगे निर्माता
4 of 6
अक्षय कुमार ने फिल्म 'जानवर' में निभाया वॉयलेंट कैरेक्टर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
25 साल पहले ही किया एनिमल जैसा कैरेक्टर
फिल्म की कहानी की बात की जाए, इसमें पिता और बेटे के इमोशन पर कहानी को कहा गया। साथ ही अक्षय ने फिल्म में अपने किरदार को दो तरह से निभाया, पहले वह एक वॉयलेंट कैरेक्टर नजर आते हैं, जो जानवर वाली फील देता है, जिसके अंदर कोई इमोशन नहीं है।बाद में वह एक पिता का इमोशनल रोल निभाते हुए नजर आते हैं। अपने बेटे (अनाथ बच्चे) के लिए हर नामुमकिन काम को भी अंजाम दे देते हैं। फिल्म में अक्षय ने जिस तरह से इस किरदार को निभाना, उससे कहीं ना कहीं रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की झलक मिलती है। इस तरह देखा जाए तो अक्षय ने सालों पहले ही इस तरह का वॉयलेंट कैरेक्टर निभा लिया था।
Shyam Benegal OTT Movies: समाज को आइना दिखाती हैं श्याम बेनेगल की ये कालजयी फिल्में, ओटीटी पर हैं मौजूद
5 of 6
फिल्म 'जानवर' के एक दृश्य में अक्षय कुमार
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मूंछों वाले किरदार में खूब जमे अक्षय
फिल्म ‘जानवर’ में अक्षय का किरदार ही नहीं उनका लुक भी काफी हटकर रहा। फिल्म में वह लंबे बाल और मूंछों वाले किरदार में नजर आए। इससे पहले अक्षय ने कभी भी किसी फिल्म में मूंछों वाला कोई कैरेक्टर नहीं निभाया था। दर्शकों को भी उनका यह लुक काफी पसंद आया।