Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   hombale films announces new movie sharanagati based on iskcon founder bhaktivedanta swami prabhupada

शरणागति: इस्कॉन के संस्थापक के जीवन पर बनेगी फिल्म, होम्बले फिल्म्स ने किया एलान, इस नई तकनीक का होगा इस्तेमाल

Tue, 10 Nov 2026 06:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 10 Nov 2026 06:24 PM IST
सार

  • प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स एनिमेटेड फिल्म ‘शरणागति- द लाइफ ऑफ अ सरेंडर्ड सोल’ ला रहा है।
  • इस प्रोडक्शन हाउस ने 'केजीएफ', 'सालार' और 'कांतारा' जैसी मशहूर फिल्में बनाई हैं।
  • फिल्म श्रील प्रभुपाद की जीवन यात्रा पर आधारित होगी। उन्होंने 1965 में अमेरिका की यात्रा की थी।

विज्ञापन
hombale films announces new movie sharanagati based on iskcon founder bhaktivedanta swami prabhupada
शरणागति - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

कई मशहूर फिल्में देने वाला प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स नई फिल्म 'शरणागति' लेकर आ रहा है। इस प्रोडक्शन हाउस ने पहले 'केजीएफ', 'सालार' और 'कांतारा' जैसी फिल्में बनाई हैं। 'महावतार नरसिम्हा' इसी बैनर के तहत बनी है। फिल्म 'शरणागति' एक एनिमेशन फिल्म है। इसे अत्याधुनिक एआई मोशन कैप्चर तकनीक की मदद से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

किस पर आधारित होगी फिल्म?
होम्बले फिल्म्स ने ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स के साथ एनिमेटेड फिल्म ‘शरणागति- द लाइफ ऑफ अ सरेंडर्ड सोल’ की घोषणा की है। यह फिल्म इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के संस्थापक-आचार्य, ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के जीवन की यात्रा पर आधारित होगी। इसमें दर्शक आध्यात्मिक मिशन के लिए उनके समर्पण को देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

hombale films announces new movie sharanagati based on iskcon founder bhaktivedanta swami prabhupada
शरणागति - फोटो : यूट्यूब
श्रील प्रभुपाद ने कृष्ण भक्ति का संदेश दिया
यह फिल्म श्रील प्रभुपाद की जीवन यात्रा को दिखाएगी। 69 साल की उम्र में 1965 में उन्होंने भारत से अमेरिका की यात्रा की थी। इस दौरान वह अपने साथ भगवद्गीता की शिक्षाएं और भगवान कृष्ण का संदेश लेकर गए थे। अपने आध्यात्मिक गुरु श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने एक ऐसा मिशन शुरू किया, जिसके जरिए दुनिया भर में लाखों लोगों तक कृष्ण भक्ति का संदेश पहुंचा। उनका जीवन अटूट आस्था, समर्पण, संघर्ष और निस्वार्थ सेवा की मिसाल है।
विज्ञापन

hombale films announces new movie sharanagati based on iskcon founder bhaktivedanta swami prabhupada
शरणागति - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
गौरा शक्ति दास ने इस फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। राजेश सिंह और लोहित राव इसके निर्माता हैं, जबकि श्रीधर शिकारिपुरा ने विजुअल डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली है। यह फिल्म ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसमें डाइव डीप एआई स्टूडियो का सहयोग है। होम्बाले फिल्म्स इसे पेश करने के साथ दुनियाभर में रिलीज करेगी। यह फिल्म अगस्त 2027 में श्रील प्रभुपाद की व्यास पूजा के शुभ अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कंगना रनौत का बड़ा बयान: सोनिया गांधी को बताया रहस्यमयी विदेशी नागरिक, गांधी परिवार के इतिहास पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed